2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन

केंडल मार्च निकाला, विरोध प्रदर्शन में उमड़ी महिलाएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Moola Ram Choudhary

•

Updated: 14 Nov 2017, 8:35 PM IST

Resistance of female employees

केंडल मार्च निकाला, विरोध प्रदर्शन में उमड़ी महिलाएं

बाडमेर. खण्डित सातवें वेतनमान व राज्य सरकार की ओर से बारह लाख कर्मचारियों व पेशनर्स के साथ किए गए धोखे के विरुद्ध महिला कर्मचारियों ने सोमवार को केंडल मार्च निकाल विरोध जताया। मार्च से पूर्व रेलवे स्टेशन के समक्ष आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए प्राथमिक एवं माध्यमिक जिला महिला मंत्री गीता खत्री ने राज्य सरकार से कर्मचारियों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए कर्मचारी हित में सोचने की अपील की। अन्यथा सरकार को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। सियाराम महिला मंत्री मीना मंसूरिया ने सांतवें वेतनमान आन्दोलन में महिला शक्ति की ओर से पूर्ण समर्थन का भरोसा देते हुए शीघ्र कर्मचारी हित में निर्णय नहीं लेने पर राजधानी जयपुर की सड़कों पर महिला कर्मचारियों के उतरने की चेतावनी दी। हेमी चौधरी ने संघर्ष समिति को कर्मचारी अस्तित्व की लड़ाई में पुरजोर समर्थन का भरोसा दिया। शकुन्तला मेहता ने राज्य सरकार पर धोखे का आरोप लगा समितियों पर समितियों के गठन को कर्मचारी आन्दोलन को कुचलने का आरोप लगा महिला शक्ति से आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
अहिंसा सर्किल पर नारेबाजी

महिला कर्मचारी हाथों में तख्तियां व केंडल थामें अहिंसा सर्किल पहुंची। जहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान संघर्ष समिति संयोजक बन्नाराम चौधरी व प्राथमिक माध्यमिक जिलाध्यक्ष नूतनपुरी गोस्वामी ने कर्मचारी अस्तित्व की लड़ाई में हर विरोघ प्रदर्शन में महिला कर्मचारियों से भाग लेने का आह्वान किया।

प्रदर्शन में मीनाक्षी सोनी, सविता खत्री, अंजुलता, कमला चौधरी, दुर्गा आचार्य, मूर्तिबाई, सविता स्वामी, सिम्पल यादव, डिम्पल यादव, सुमन शर्मा, विमला, लक्ष्मी सुथार, दमयन्ती खत्री, कमला माली, मोहिनी चौधरी, लक्ष्मी चौधरी, जयश्री, ज्योति, अनिता चैधरी, पार्वती, कमलेश, अनिता, भंवरी, तारा, राजकुमारी, शान्ति खत्री, जयश्री जोशी, सीमा, आशा, ज्योति पंवार, अन्जू, किरण फु लवारिया ने विचार व्यक्त किए।

विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी पहुंचे

प्रदर्शन में शेखावत जिलाध्यक्ष भगवानाराम जाखड़, प्राथमिक माध्यमिक प्रदेश म़त्री दीपक ठक्कर, रेसला जिलाध्यक्ष रूपसिंह जाखड़, प्रगतिशील कोषाध्यक्ष चतराराम, एकीकृत जिलाध्यक्ष किशनलाल, राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर मंत्री मोहन बोस, सियाराम से अम्बालाल शर्मा सहित विभिन्न संवर्गों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़