8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राह चलते आ गई मौत, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन, पूछा आ​खिर क्यूं नहीं खुल रहा आरओबी

मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता की मांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 10 Jan 2024, 12:34 AM IST

balotra.jpg

बालोतरा में जेरला रोड पर सड़क पर जाम लगा विरोध जताते हुए लोग।

बालोतरा शहर के औद्योगिक क्षेत्र में जेरला रोड पर मंगलवार सुबह रोडवेज की अनुबंधित बस की टक्कर से सड़क किनारे पैदल चल रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने काफी देर तक मौके पर शव रख रास्ता बंद कर विरोध जताया। इसके बाद पुलिस ने शव जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया। लोगों ने मौके पर करीब तीन घंटे तक रास्ते में बैठ कर घटना पर रोष जताया और मृतक के परिजनों को सरकारी आर्थिक सहायता देने की मांग की। पचपदरा तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर लोगों से समझाइश कर रास्ता खुलवाया। लोगों ने आरोप लगाया कि संकरी गलियों में बसों के चालक गति से बसों का संचालन करते हैं, जिससे दुर्घटना हुई है।

यह भी पढ़ें: सामूहिक बलात्कार मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक निल म्बित

लोगों की जुटी भीड़, बैठे धरने पर
पुलिस के अनुसार जेरला रोड पर मंगलवार सुबह करीब 11:20 बजे रोडवेज के बाड़मेर डिपो की अनुबंधित बस की टक्कर से बालोतरा के मंछापूर्णा बालाजी मंदिर वार्ड संख्या 23 निवासी लक्ष्मीनारायण (40) पुत्र सेखाराम लोहार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। लोगों ने शव मौके पर रख कर विरोध जताना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर बालोतरा थानाधिकारी उगमराज सोनी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और शव राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा कर समझाइश करने के प्रयास शुरु किए, लेकिन वे मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग पर अड़ गए।

यह भी पढ़ें: एक करोड़ का छू रहा था आंकड़ा फिर आया 85 लाख पर

आश्वासन पर माने लोग
इसके बाद पचपदरा तहसीलदार इमरान खां भी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पचपदरा विधायक अरुण चौधरी भी पहुंचे और लोगों से समझाइश कर हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। इसके बाद लोगों ने रास्ता खोला। पुलिस ने मौके से बस जब्त कर थाने में खड़ी करवाई। थानाधिकारी ने बताया कि देर शाम तक परिजनों के अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम की विधिक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।