विधायक हरीश चौधरी ने एक कार्यक्रम में बिना नाम लिए पूर्व विधायक मेवाराम जैन पर निशाना साधते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि चरित्रहीन ताकतों से कोई समझौता नहीं करूंगा, चाहे राजनीति से मुझे घर बैठना पड़ जाए। बता दें, बुधवार को बाड़मेर में एक किताब के विमोचन के अवसर पर हरीश चौधरी ने मंच से ये बाते कही हैं। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि हरीश चौधरी सिद्धांतों पर चलने वाला नेता है। वह किसी चरित्रहीन व्यक्ति के साथ संबंध नहीं रख सकता।