2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर शिक्षक प्रतियोगी परीक्षा का पेपर वायरल, प्रशासन के हाथ-पांव फूले

https://www.patrika.com/barmer-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Om Prakash Mali

•

Updated: 1 Nov 2018, 8:42 PM IST

सोशल मीडिया पर शिक्षक प्रतियोगी परीक्षा का पेपर वायरल, प्रशासन के हाथ-पांव फूले

-एडीएम ने कहा, मामले की करवाएंगे जांच
-परीक्षा शुरू होते ही सोशल मीडिया पर आ गया पेपर

बाड़मेर पत्रिका. राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जा रही वरिष्ठ शिक्षक प्रतियोगी परीक्षा के दौरान गुरुवार को हिंदी का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पेपर शुरू होने के कुछ देर बाद ही हिन्दी की ओ सीरीज का पेपर सोशल मीडिया पर कई लोगों के पास पहुंच गया। पेपर के वायरल की जानकारी मिलते ही प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।
परीक्षा समाप्त होने पर परीक्षार्थियों ने मामले को लेकर अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार को शिकायत की। उन्होंने मामले की जांच का आश्वासन दिया

वायरल और केंद्र पर मिले पेपर एक जैसे
हिन्दी का पेपर सोशल मीडिया पर सुबह साढ़े नौ बजे के करीब वायरल होने की जानकारी सामने आई है। परीक्षा समाप्त के बाद अभ्यर्थियों ने वायरल पेपर और परीक्षा में मिले पेपर का मिलान किया तो वह ओ सीरीज का ही निकाला। परीक्षार्थियो का कहना है कि उन्हें भी केंद्र पर ओ सीरीज का पेपर हल करने को मिला था। ऐसे में अभ्यर्थियों का संशय पक्का हो गया। छात्रों ने आरोप लगया कि पेपर वायरल होने से क ई सेंटरों पर इसकी उत्तर कुंजी पहुंच गई होगी। ऐसे में उनकी मेहनत पर पानी फिर जाएगा।

करवाएंगे जांच
सोशल मीडिया पर पेपर वायरल होने की शिकायत मिली है। पेपर कहां से आया है और किसने वायरल किया ये जांच का विषय है।

राकेश कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर बाड़मेर

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़