
बस स्टैण्ड की नहीं होती सफाई, उड़ते रेत के गुबार
बालोतरा क्षेत्र में विभिन्न जनसमस्याएं आमजन के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। एक तरफ जहां पाटोदी में खस्ताहाल सड़क के चलते रेत के गुबार उठने से आमजन परेशान हो रहा है तो दूसरी ओर सिवाना में सार्वजनिक शौचालय गंदगी से अटा होने से दिक्कत हो रही है। पादरू में सड़क खस्ताहाल होने से आवागमन में कठिनाई हो रही है।
पाटोदी.कस्बे के बस स्टैण्ड पर ग्राम पंचायत सफाई कर्मियों के सफाई नहीं करने पर पूरे दिन रेत उड़ती है। इससे राहगीरों, वाहन चालकों के अलावा दुकानदारों को परेशानियां उठानी पड़ती हैं।
ग्राम पंचायत सफाईकर्मियों के इसे नहीं हटाने पर वाहनों की आवाजाही पर यहां रेत के गुबार उड़ते हैं।
उड़ती रेत से सामान, खाद्य पदार्थों पर जमा होने से दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ता है। लंबे समय से परेशान ग्रामीण अनेक बार ग्राम पंचायत प्रशासन को समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं की जा रही है। इससे आमजन व व्यापारियों में रोष है।
एकमात्र सार्वजनिक शौचालय, उसमें गंदगी, कैसे करें उपयोग
- हर दिन लोग उठाते हैं परेशानी
बालोतरा.
उपखंड मुख्यालय सिवाना के बस स्टैण्ड पर एकमात्र सार्वजनिक शौचालय बना हुआ है, वह भी गंदगी से अटा हुआ है। एेसे में यात्रियों व स्थानीय बाशिंदों को परेशानी होती है।
जालोर-बालोतरा व समदड़ी सड़क मार्ग से बस स्टैण्ड जुड़ा होने पर प्रतिदिन दर्जनों बसें गुजरती है। बस स्टैण्ड के समीप बड़ा बाजार है। इस पर पूरे दिन लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में एकमात्र शौैचालय के बदहाल होने पर उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। गंदगी के चलते लोग खुले में शौच करते हैं। लंबे समय से यह स्थिति होने के बावजूद ग्राम पंचायत के इसकी नियमित सफाई नहीं करवाने से आमजन में रोष है।
सड़क का पेचवर्क करवाएं
पादरु. मिठौड़ा-श्रावनियां बेरा - तान्डाबेरा -धारणा सड़क क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में हर दिन ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है। परेशान ग्रामीण लंबे समय से सड़क मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक पेचवर्क कार्य तक नहीं किया। इससे ग्रामीणों में रोष है।
परेशान ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को पत्र भेजकर पेचवर्क करवाने की मांग की।
Published on:
22 Oct 2018 10:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
