7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राह में रोड़ा बन रहे खरंजे, ग्राम पंचायत नहीं दे रही ध्यान

पत्थर जगह-जगह से उखड़ गए

2 min read
Google source verification
 सिवाना के एक मौहल्ले में उखड़े खरंजे पर बाहर निकले पत्थर।

सिवाना के एक मौहल्ले में उखड़े खरंजे पर बाहर निकले पत्थर।

सिवाना.
कस्बे में डेढ़ दर्जन वार्डों की खरंजा सड़़कें वार्डवासियों के लिए राह का रोड़ा बनी हुई हैं। खरंजों के निकले पत्थरों पर इन्हें आवागमन में हर दिन परेशानी उठानी पड़ती है। रात के अंधेरे में पत्थरों से ठोकरंे खाकर लोग चोटिल होते हंै।

ग्राम पंचायत ने करीब सात वर्ष पूर्व हिंगलाज कॉलोनी, रेबारियों की बस्ती, आदर्श बाल स्कूल गली सहित कई वार्डों व मोहल्लों में पत्थर (छीणोंं के टुकड़े) लगाकर खरंजा निर्माण किया था। इस पर कई वर्षों तक रहवासियों को आवागमन में अच्छी सुविधा मिली, लेकिन इसके बाद सीमेंट के टूटने पर पत्थर जगह-जगह से उखड़ गए। इससे आवागमन में हर दिन परेशानी उठानी पड़ रही है। खरंजों के निकले पत्थरों पर लोग गिर रहे हैं, जिनसे उन्हें चोंट लग रही है। कमोबेश यही स्थिति देवन्दी रोड, खालसों की वास, सिपाहियों का मोहल्ला, प्रेमनगर मोहल्ला की है। इन गलियों में टैक्सी चालक आने से कतराते हैं। परेशान रहवासियों ने कई बार ग्राम पंचायत को समस्या से अवगत करवाकर मरम्मत करवाने की मांग की, लेकिन किसी स्तर पर सुनवाई नहीं करने से आमजन में रोष है। इन गलियों में टैक्सी चालक आने से कतराते हैं। परेशान रहवासियों ने कई बार ग्राम पंचायत को समस्या से अवगत करवाकर मरम्मत करवाने की मांग की, लेकिन किसी स्तर पर सुनवाई नहीं करने से आमजन में रोष है।
जनता की जुबानी- आदर्श बाल स्कूल का खरंजा जगह-जगह से उखड़ गया है। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कई बार ग्राम पंचायत को समस्या से अवगत करवाया, लेकिन सुनवाई नहीं की जा रही है। - मेेलाराम भील

देवन्दी रोड आवासीय कॉलोनियों क़ी आधा दर्जन गलियों में खरंजा सड़क खस्ताहाल है। हर दिन परेशानी उठाते हैं। ग्राम पंचायत ध्यान नहीं दे रही है। - नरेन्द्रसिंह भायल
पूर्व के वर्षों में बनाएं खरंजे टूट व बिखर गए हैं। रात्रि के अंधेरे में पत्थरों से टकराने से राहगीर चोटिल होते हंै। वाहन चालक आने से कतराते हैं। - रामलाल मेघवाल