13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भलरों का बाड़ा में एक पखवाड़े से जलापूर्ति बाधित

जीएलआर सूखे, ग्रामीणों में आक्रोश
2 min read
Google source verification
भलरों का बाड़ा में एक पखवाड़े से जलापूर्ति बाधित

भलरों का बाड़ा में एक पखवाड़े से जलापूर्ति बाधित

-

समदड़ी ञ्च पत्रिका. भलरों का बाड़ा गांव में पिछले एक पखवाड़े से जलापूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जलापूर्ति के लिए बना जीएलआर कई दिनों से सूखा हुआ है। जलापूर्ति नहीं होने से ग्रामीण पेयजल के लिए भटकने को मजबूर है। परेशान ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया, लेकिन समाधान नहीं किया गया। महिलाएं आसपास के कृषि कुंओं से पानी सिर पर लाने को मजबूर है ।
जीएलआर जर्जर - ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पेयजल आपूर्ति के लिए बना जीएलआर क्षतिग्रस्त है। जलापूर्ति पर रिसाव से व्यर्थ में पानी बहता है। इधर, कस्बे समदड़ी में भूरा राठौड़ की छतरी व आदर्श विद्या मन्दिर नए भवन के पास बने जीएलआर का अभी तक पेयजल लाइन से कनेक्शन जोड़ा नहीं गया है। जबकि एक वर्ष पूर्व ये बनकर तैयार हुए थे। नि.स.

एक पखवाड़े जलापूर्ति ठप- भलरों का बाड़ा में पिछले एक पखवाड़े से पेयजल संकट बना हुआ है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहीं सुनवाईनहीं की जा रही है। - कीर्ति श्रीमाली, वार्डपंच
कनेक्शन नहीं जोड़ा-भूरा राठौड़ मंदिर के समीप एक साल पूर्व जीएलआर बनाया था, लेकिन पेयजल लाइन से कनेक्शन नहीं जोड़ा। रहवासी व श्रद्धालु परेशान है। - दौलसिंह, ग्रामीण

उपखंड मुख्यालय पर जीएलआर सूखे, भटक रहे पशु

सेड़वा . उपखंड मुख्यालय पर बने दो जीएलआर में लम्बे समय से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में यहां के पशुधन प्यास के मारे भटक रहे हैं। ग्रामीण बरकत खान ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर विभाग को कई बार अवगत करवाया, लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। कस्बे में दो ओपन वेल भी बने हुए हैं, लेकिन वहां से घरों में पानी की आपूर्ति होती है। ऐसे में पानी के लिए पशु तरसते रहते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग