8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Report : होली से पहले ही तपने लगा राजस्थान का ये जिला, 39 डिग्री को पार कर गया तापमान

Weather Report : बाड़मेर में मौसम में आए बदलाव के चलते दिन का तापमान तेजी से बढ़ा है। धूप काफी तीखी हो चुकी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 23 Mar 2024, 11:17 AM IST

summer_in_rajasthan.jpg

weather report : बाड़मेर में मौसम में आए बदलाव के चलते दिन का तापमान तेजी से बढ़ा है। धूप काफी तीखी हो चुकी है। वहीं अब दोपहर बाद बाद हवा का रुख भी कुछ गर्म महसूस हो रहा है। बाड़मेर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.1 व न्यूनतम 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का पारा सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। बाड़मेर में पिछले कुछ दिनों से गर्मी के तेवर तेज नजर आने लगे हैं। तापमापी का पारा 40 डिग्री की ओर बढ़ा है। दिन में तेज हवा चलने से धूल-मिट्टी भी उड़ रही है। होली से पहले गर्मी परवान चढ़ती दिखने लगी है।

रात-दिन के पारे में अंतर
दिन का पारा 39 डिग्री के ऊपर चल रहा है और रात का तापमान 20 डिग्री है। रात के मुकाबले में दिन में पारा दोगुना है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में रात के पारे में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। इस सीजन में अब तक पारा 40 डिग्री तक नहीं पहुंचा है।

तीखी धूप ने किया बेहाल
पिछले कुछ दिनों से धूप काफी तीखी हो चुकी है। दिन में गर्मी ने बेहाल कर दिया है। दोपहर बाद तो धूप से बचाव करने के लोग जतन करते दिखते है। सूर्यास्त के बाद ही गर्मी से कुछ राहत महसूस हो रही है।

पंखों के साथ कूलर और एसी भी शुरू
गर्मी का असर एकदम से बढ़ने के बाद पंखों की रफ्तार तेज हो चुकी है। वहीं कूलर और एसी की जरूरत भी पड़ रही है। लोगों ने एसी चलाने भी शुरू कर दिए है। वहीं बाजारों में कूलर की दुकानें सज चुकी है। होली के बाद खरीदारी बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- ठेला चालक का मोबाइल छीन कर भागे, यूपीआई से अपने खाते में ट्रांसफर किए 55 हजार रुपए