28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Barmer / वस्त्र उद्योग के लिए वरदान साबित होगा आर.ओ.प्लांट- चौधरी

वस्त्र उद्योग के लिए वरदान साबित होगा आर.ओ.प्लांट- चौधरी

- नगर में 18 एमएलडी आर.ओ. प्लांट को लेकर वर्क आर्डर जारी- 128 करोड़ 24 लाख 42 हजार में 18 माह में होगा तैयार - प्रदूषण समस्या हल के साथ नई इकाईयां लगेगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 6 Jul 2018, 12:06 AM IST

वस्त्र उद्योग के लिए वरदान साबित होगा  आर.ओ.प्लांट- चौधरी

वस्त्र उद्योग के लिए वरदान साबित होगा आर.ओ.प्लांट- चौधरी


बालोतरा.

नगर के वस्त्र उद्योग के लिए आर.ओ. प्लांट वरदान साबित होगा। इससे प्रदूषण समस्या का हल होगा। कीमती पानी पुन: उपयोग में आने के साथ उद्योग विकास को बल मिलेगा। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने गुरुवार को नगर के सीईटीपी सभागार में 18 एमएलडी आर.ओ. प्लांट निर्माण के लिए जारी वर्कआर्डर कार्यक्रम में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि आर.ओ. प्लांट वस्त्र उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इसके निर्माण से उद्योग को बढ़ावा व क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलेगा। सीईटीपी बालोतरा अध्यक्ष सुभाष मेहता ने बताया कि केन्द्र, प्रदेश सरकार व सीईटीपी की संयुक्त हिस्सेदारी राशि से 18 एमएलडी क्षमता का आर.ओ. प्लांट बनाया जाएगा। पानी आधारित वस्त्र उद्योग के लिए इसकी सबसे बड़ी जरूरत थी। इससे प्रदूषण समस्या का हल होने के साथ पानी पुन: उपयोग में आएगा। नई इकाईयां लगाई जा सकेगी। कंपनी 14 जुलाई को कार्य प्रारंभ करेंगी। 18 माह में प्लांट बनकर तैयार होगा। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री, उपखंड अधिकारी भागीरथराम चौधरी, सीईटीपी अध्यक्ष ने प्लांट निर्माणकर्ता कम्पनी को 128 करोड़ 24 लाख 42 हजार रुपए का वर्कऑर्डर जारी किया। कंपनी प्रतिनिधि ए.बी.गुप्ता ने प्रस्तावित प्लांट के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता मदन चौपड़ा, लघु उद्योग मण्डल उपाध्यक्ष कन्हैयालाल टावरी, बिठूजा टस्ट उपाध्यक्ष चेलाराम चौधरी, उद्यमी मनोज, कांतीलाल ओस्तवाल, धनराज चौपड़ा, विमल श्रीश्रीमाल, धनसुख चौपड़ा, निरज गोयल, महावीर तातेड़, कांतिलाल मौजूद थे।

इसलिए जरूरी है आरओ प्लांट- बालोतरा, जसोल व बिठूजा में हजारों की तादाद में औद्योगिक इकाइयां हैं, जिसमें रासायनिक युक्त पानी प्रयुक्त होता है। इस पानी को फैक्ट्री मालिक खुले में छोड़ देते हैं, जिसके चलते लूनी नदी दूषित हो गई है। इतना ही नहीं पानी के चलते जमीन को नुकसान पहुंच रहा है तो वातावरण भी दूषित हो रहा है। एेसे में आरओ प्लांट बनने पर रासायनिक पानी फिल्टर होकर पुन: काम में ले लिया जाएगा। इससे रासायनिक युक्त पानी को नदी में बहाने की जरूरत नहीं रहेगी।