
A message of awareness given by the bride and groom
बड़वानी. शादियों को यादगार बनाने के लिए लोग करोड़ों अरबों खर्च कर देते हैं, लेकिन पहली बार किसी ने अपनी शादी में रक्तदान शिविर का ही आयोजन करवा दिया। बुधवार रात 8 बजे से विवाह समारोह शुरू हुआ। विवाह में शामिल होने आए मेहमानों ने भी आशीर्वाद स्वरूप रक्तदान किया। वहीं, शादी के मंच पर दूल्हा-दुल्हन जागरुकता का संदेश हर मिलने वाले को देते रहे। रिसेप्शन स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने रक्तदान, नेत्रदान, स्वच्छता अभियान, मतदाता जागरुकता की तख्तियां हाथों में थामी हुई थी।
सेवा के प्रकल्प को थीम बनाने का निर्णय
बुधवार को शहर के अधिवक्ता मन्नालाल शर्मा के पुत्र प्रतीक और बालसमुद की अध्यापिका अनिता जीवनसिंह शर्मा की पुत्री पूजा शर्मा की शादी हुई। रोटरेक्ट क्लब के सचिव और अविजीत आनंद क्लब के उपाध्यक्ष प्रतीक ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए सेवा के प्रकल्प को थीम बनाने का निर्णय लिया। जिसके लिए प्रतीक ने परिवार की सहमति से रिसेप्शन के आयोजन में रक्तदान शिविर का आयोजन भी करवा दिया। इतना ही नहीं पूरे विवाह समारोह में स्वास्थ्य, स्वच्छता, अन्न की बरबादी रोकने और मतदाता जागरुकता का संदेश भी दिया गया। यहां तक कि दूल्हा-दुल्हन भी अपने हाथों में जागरुकता संदेश की तख्तियां थामे हुए थे।
हर किसी से की अपील
हर मिलने वाले से दूल्हा-दुल्हन अपील कर रहे थे कि रक्तदान करे, मरणोपरांत नेत्रदान-देहदान करें। साथ ही अन्न की बरबादी को रोकने के लिए उतना ही ले थाली में जितना न व्यर्थ जाए नाली में और स्वच्छता अभियान को साथर्क बनाने का भी आह्वान किया। वहीं, आने वाले नगर पालिका चुनाव को लेकर मतदाता जागरुकता का संदेश देते हुए अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की। जागरुकता अभियान में श्री सांई शनैश्वर समिति, मां मोटीमाता मित्र मंडल, गुरुदेव भक्त मंडल, ब्लड बैंक जिला अस्पताल, रोटरी क्लब, अविजीत आनंद क्लब, मोहनलाल शर्मा, श्याम गुप्ता, अनिल जोशी, अजीत जैन, आनंद मारू, बंटी शर्मा, निलेश शर्मा, गौतम शर्मा, हर्ष शर्मा का भी विशेष सहयोग रहा।
Published on:
30 Nov 2017 11:30 am
बड़ी खबरें
View Allबड़वानी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
