scriptDigvijay singh said king maharaja sold but tribal MLA not sold | दिग्विजय बोले- 'राजा-महाराजा' बिक गए, लेकिन एक आदिवासी विधायक न बिका, किया बड़ा दावा | Patrika News

दिग्विजय बोले- 'राजा-महाराजा' बिक गए, लेकिन एक आदिवासी विधायक न बिका, किया बड़ा दावा

locationबड़वानीPublished: Apr 01, 2023 10:10:07 am

Submitted by:

Faiz Mubarak

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि, राजा महाराजा बिक गए, लेकिन एक भी आदिवासी विधायक नहीं बिका।

News
दिग्विजय बोले- 'राजा-महाराजा' बिक गए, लेकिन एक आदिवासी विधायक न बिका, किया बड़ा दावा

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने बड़वानी विधानसभा क्षेत्र के सिलावद इलाके में पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि, राजा महाराजा बिक गए, लेकिन एक भी आदिवासी विधायक नहीं बिका। बता दें कि, सम्मेलन के दौरान भाजपा के पूर्व सांसद माखनसिंह सोलंकी ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली है, जिसे भाजपा के लिए कांग्रेस की बड़ी सेंधमारी माना जा रहा है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.