13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा सांसद की अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती…

MP News: मध्यप्रदेश के खरगोन लोकसभा सीट से सांसद गजेंद्र सिंह पटेल की अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
2 min read
Google source verification
gajendra patel

खरगोन-बड़वानी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल की अचानक तबियत बिगड़ी। फोटो- पत्रिका

MP News: मध्यप्रदेश की खरगोन-बड़वानी लोकसभा से भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल की सोमवार को सुबह अचानक तबियत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आनन-फानन में बड़वानी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सांसद गजेंद्र सिंह पटेल को बुखार, उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत थी। जिला अस्पताल मेडिकल विभाग की टीम उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने उन्हें बोतल चढ़ाएं है।मेडिकल टीम सांसद की निगरानी कर रही है। बताया जा रहा है कि सांसद की हालत अब स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों के द्वारा कई जांचें की गई हैं। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

बता दें कि, गजेंद्र सिंह पटेल खरगोन-बड़वानी लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। उन्होंने साल 2019 और साल 2024 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। दोनों बार उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी पोरलाल खरते को चुनाव हराया है।

सांसद गजेंद्र सिंह पटेल को निमाड़ के लोग गज्जू भैया के नाम से पहचानते हैं। गजेंद्र सिंह पटेल काफी लंबे समय समय से संघ में एक्टिव रहे हैं। वह आरएसएस के नगर कार्यवाह शारीरिक प्रमुख, वनवासी कल्याण आश्रम के प्रदेश सदस्य जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। वहीं वह भारतीय जनता पार्टी के लिए भाजपा जिला महामंत्री, एनएसडीसी के डायरेक्टर, कॉलेज के जन भागीदारी अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे कई महत्तवपूर्ण पदों पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

खरगोन-बड़वानी लोकसभा पर कुल 17 चुनाव लड़े जा चुके हैं। जिसमें 10 बार भाजपा ने, 2 बार जनसंघ ने और एक बार जनता पार्टी ने जीती है। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने चार बार जीत हासिल की है। यहां पर सबसे ज्यादा बार सांसद रहने का रिकॉर्ड स्व.रामेश्वर पाटीदार के है। वह पांच बार के सांसद रह चुके हैं।