1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चक्रधारी अजय कृष्णा धारावाहिक में नजर आएगा सेंधवा का सितारा

सेंधवा का एक और युवा बिग मैजिक टीवी चैनल की धारावाहिक चक्रधारी अजय कृष्णा में नजर आएगा। इसमें वह कृष्ण  के मित्र की भूमिका में दिखेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बड़वानी

•

image

seraj khan

•

Updated: 13 Aug 2017, 3:16 PM IST

Akash at set of serial in Mumbai.

Akash at set of serial in Mumbai

सेंधवा. एक्टिंग व मॉडलिंग की दुनिया में अब छोटे शहरों के युवाओं को भी मौका मिल रहा है। छोटे शहरों में छिपी प्रतिभाएं अपने हुनर का लोहा मनवा रहे हैं। सेंधवा के युवा भी इस क्षेत्र में किसी से पीछे नहीं है। कई टीवी सीरियलों में यहां के युवाओं ने अदाकारी दिखाई है। अब सेंधवा का एक और युवा आकाश शर्मा भी बिग मैजिक टीवी चैनल की धारावाहिक चक्रधारी अजय कृष्णा में नजर आएगा। इसमें आकाश श्रीकृष्ण के मित्र की भूमिका में दिखेगा। इस उपलब्धि से परिजनों में हर्ष है।

छोटे शहरों के युवा अब अपनी प्रतिभा को दुनिया में दिखाने के लिए आगे बढ़ रहे । सेंधवा के देवझिरी कॉलोनी का रहने वाला आकाश शर्मा 14 अगस्त सोमवार को बिग मैजिक चैनल पर आने वाले चक्रधारी अजय कृष्णा धारावाहिक में नजर आएगा। आकाश ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को धारावाहिक के एपीसोड की मुंबई में शूटिंग हुई थी। सीरियल में वह भगवान श्रीकृष्ण के बाल सखा का रोल अदा कर रहे हैं। उनके साथ धार जिले से आशुतोष वैष्णव एवं इंदौर के देवम वर्मा भी सीरियल में अहम भूमिका निभा रहे हैं। धारावाहिक बिग मैजिक चैनल पर सोमवार को शाम 6 बजे प्रसारित होगा। आकाश ने बताया इस सीरियल के लिए उन्होंने दो माह पूर्व ऑडिशन में हिस्सा लिया लिया था। ऑडिशन में चयन होने के बाद उन्हें सीरियल में काम करने का अवसर मिला। युवा आकाश बीते दो वर्षों से मॉडलिंग एवं डांसिंग के क्षेत्र में काम कर रहा है। आकाश की ओर से बनाए गए स्वच्छ इंदौर का वीडियो भी यूट्यूब पर खूब चला। आकाश की इस उपलब्धि पर परिजनों सहित दोस्तों में खुशी है।

ये भी हैं सेंधवा के सितारे
इसके पूर्व भी सेंधवा के कई युवा टीवी सीरियलों में नजर आ चुके हैं। हाल ही में अवी पिता श्रीराम चौहान भी कलर्स चैनल पर आने वाले रियल्टी शो इंडिया बनेगा मंच में नजर आए थे। वह इस शो में बेस्ट बॉय इंडिया के ग्रुप में शामिल थे। उनके साथ ग्रुप में उनके गुरु अनिल पाल, अंकित राय, सुनील सिकरवार, एमसी खान, हर्ष उज्जैनी शामिल भी शामिल रहे। अवी ने नगर में 12वीं तक पढ़ाई की है। अवी ने मेहतन एवं लगन से इस मुकाम को हासिल कर परिजनों सहित शहर का नाम रोशन किया। इससे पहले अवी ने इंडिया गॉट टैलेंट सीजन 7 के सेमी फाइनल में भी हिस्सा लिया था।

IMAGE CREDIT: patrika