2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये कैसी सुरक्षा, तोड़ रहे दम, राहत की उम्मीद कम, जिम्मेदारों की लापरवाही से लाखों का नुकसान

बस्सी के बांसखोह क्षेत्र में गणेश मोड़ से नईनाथ धाम तक का मामला
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Vinod Sharma

•

Updated: 18 Mar 2018, 6:49 PM IST

department forgot care of tree after plantation

बांसखोह (जयपुर)। जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण लाखों रुपए की लागत से बांसखोह क्षेत्र में गणेश मोड़ से नईनाथ धाम तक लगाए गए दो सौ पौधों में से 70 प्रतिशत सूखकर नष्ट हो गए। इससे न सिर्फ हरित राजस्थान का सपना धूमिल हुआ, वहीं इनकी सुरक्षा के लिए लगाए गए ट्री गार्ड भी टूट चुके हैं। जानकारों की मानें तो यदि जिम्मेदारों ने सुध नहीं ली तो शेष पौधे भी नष्ट होने के कगार पर है।

READ NEWS : ऐसा क्या किया कांस्टेबल ने की रस्सियों से बांध दिया, फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट, शव को हाईवे के पास फेंका, नहीं मिली वर्दी

वन विभाग ने नईनाथ धाम पर प्राकृतिक स्वरूप को निखारने के लिए गणेश मोड़ से नईनाथ धाम तक दोनों ओर दो पौधे लगाए थे। इनकी पुख्ता सुरक्षा का भी इंतजाम किया गया था। वन विभाग ने पौधों को किसी प्रकार की हानि नहीं हो। इसके लिए सीमेन्ट के ट्री-गार्ड भी लगाए। सूत्रों की मानें तो शुरुआत में तो इनकी सार-संभाल के लिए मनरेगा श्रमिक भी लगाया गया।

READ NEWS : हत्या कर महिला के शव को लहंगे की जगह पेंट पहनाकर बाइक पर ले गए, फिर कुएं में डाल दिया, आखिर भाई को प्रेम प्रसंग क्यो नागवार गुजरा

एक पौधे पर दो हजार खर्च
एक पौधे पर ही करीब 2 हजार रुपए का खर्चा आ था। तत्कालीन डीएफओ टीसी वर्मा की देखरेख में हुए इस पौधरोपण कार्यक्रम में पौधों की लम्बाई भी 5 से 7 फीट थी। शुरुआती दौर में लोगों को उम्मीदें जगी कि आखिर नईनाथ रोड पर छायादार पौधों के पनपने से श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण ट्री गार्ड नष्ट हुए तो पानी के अभाव में पौधों ने दम तोड़ दिया।

READ NEWS : शहीद पुलिया की सुरक्षा को खतरा, विशेषज्ञों की जांच में मिली खामी, 1994 में बनी पुलिया से टोल कम्पनी ने रोक दिया वाहनों का आवागमन

पानी के लिए नहीं आता बजट
वन विभाग के कर्मचारियों की मानें तो पौधों के लिए पानी का बजट नहीं आता है। इससे नियमित रूप से पानी देना संभव नहीं है। इसकी सुरक्षा के लिए लगाई गई जालियां तोडऩे के बारे में दूसरे लोगों पर ही आरोप लगाते हैं, जबकि नईनाथ धाम वन नाका पर वनों की सुरक्षा के लिए 6 कर्मचारी नियुक्त हैं। इसके बावजूद पौधों की सुरक्षा नहीं हो पा रही।

READ NEWS : जयपुर का एक तहसील कार्यालय ऐसा भी है जहां रिकॉर्ड रखने व लेने जाना पड़ता है तीन किलोमीटर दूर, 9 वर्ष से चल रहा ऐसा...

समाजसेवी आ रहे आगे
कई पौधों के नष्ट होने पर बांसखोह के खेजड़ावाली ढाणी निवासी बद्रिनारायण मीना, बीएसएनएल लेखाधिकारी ने इनमें बरगद एवं पीपल के पौधे लगाए हैं एवं स्वयं के खर्चे पर इनमें पानी देने की व्यवस्था कर रखी है, लेकिन वन विभाग के कर्मचारियों की ओर से ट्री गार्डो की सुरक्षा नहीं करने से पौधों को जानवर नष्ट कर देते हैं। अगर वन विभाग पौधे एवं ट्री गार्ड की सही सुरक्षा करे तो पानी की व्यवस्था तो भामाशाहों के माध्यम से करवा दी जाएगी।

READ NEWS : तहखाने की खुदाई के दौरान सुरंग, प्राचीन मूर्तिया व असर्फियां निकलने की सूचना पर लगी लोगों की भीड़

20 लाख खर्च कर बनाया था एनिकट
नईनाथ धाम के वनीय इलाके में भी भामाशाहों की कोई कमी नहीं है। गुढ़ा निवासी सेवानिवृत लेखाधिकारी जगदीशनारायण मीना ने नईनाथ धाम बोड्या पर सेवानिवृत की सारी राशि एवं पेन्शन राशि करीब 20 लाख रुपए से अधिक राशि खर्च कर जानवरों को पानी पीने के लिए एनिकट बनाया था। इसमें फलदार एवं छायादार करीब 50 पौधे भी लगाए। पिछले साल उनका निधन हो गया।

READ NEWS : नेशनल हाईवे 8 पर टकराए पांच वाहन, टैंकर से तेल बिखरने पर मचा हड़कम्प, हाईवे पर लगा जाम,फिसलते रहे दुपहिया वाहन चालक

इनका कहना है
वन विभाग की लापरवाही के कारण पौधे नष्ट हो गए। यदि समय पर पौधों की सुरक्षा एवं पानी देते तो आज पौधे वट वृक्ष का रूप लेकर नईनाथ के श्रद्धालुओं को राहत प्रदान करते।
मंगलाराम मीना, सरपंच, ग्राम पंचायत बांसखोह

READ NEWS : ऐसा क्या हुआ कि चिकित्सा सुविधा को लेकर लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी, प्रशासन के खिलाफ विरोध

हमारे पास पौधों में पानी देने के लिए बजट की कोई व्यवस्था नही हैं। कई मर्तबा मेले के दौरान यात्री इन ट्री गार्डो को तोड़ देते हैं। फिर भी कोशिश करते हैं कि पौधे नष्ट न हो।
सीताराम मीना, वन नाका प्रभारी, नईनाथ धाम बांसखोह

READ NEWS :ये कैसी सड़क जिसे देखते ही पहले ग्रामीण चौंके ओर बाद में अधिकारी

कर्मचारियों को इन पेड़ों की सुरक्षा के लिए पाबंद किया जाएगा। जल्द ही ट्री गार्डो को दुरुस्त करवा दिया जाएगा। इनमें नए छायादार पेड़ लगाए जाएंगे। पानी की भी व्यवस्था की जाएगी।
सीताराम मीना, रेंजर, वन विभाग बस्सी