
नई दिल्ली : इरफान खान के फैंस उस वक्त शॉक में रह गए जब इरफान को एंड्रो न्यूरॉन ट्यूमर होने की खबर आई । कुछ दिन पहले इरफान ने अपने बीमार होने की खबर ट्वीट की थी लेकिन किसी को भी ये नहीं पता था अभिनेता को क्या हुआ । इरफान इलाज के लिए अमेरिका जाने वाले हैं । हमारी यही दुआ है कि इरफान ट्यूमर को हराकर जल्दी से वापस आएं । इरफान से पहले भी कई सेलीब्रिटीज को कैंसर जैसी बीमारी हो चुकी है लेकि अपनी स्ट्रांग विल पॉवर और लाखो करोड़ों फैंस की दुआओं से ये रियल लाइफ हीरो बनकर उभरे । कौन है वो सेलिब्रिटीज जिन्होने बीमारियों को मात दी जानिए इस रिपोर्ट में ।
युवराज सिंह
क्रिकेट की पिच पर लगातार 6 छक्के मारकर इतिहास बनाने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह ने कैंसर के सामने भी हार नहीं मानी । कहा तो यहां तक जाता है कि वर्ल्ड कप 2011 के दौरान युवराज को खून की उल्टियां हो रही थी लेकिन युवराज को अपने खेल के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला । इसके बाद 2012 में कैंसर डायग्नोज होने पर युवराज कीमोथेरेपी के लिए अमेरिका गए और कैंसर को बाउंड्री पार भजकर वापस आए। युवराज ने कैंसर से ठीक होने के बाद T20 वर्ल्ड कप भी खेला था ।
ऋतिक रोशन
ऋतिक सिर्फ पर्दे पर ही सुपरहीरो नहीं रियल लाइफ में भी सुपर हीरो बनकर उभरे । 2013 में ऋतिक के ब्रेन में ब्लड क्लॉट डायग्नोज हुआ था। जिसे बाद में सर्जरी के जरिए रिमूव किया गया ।
अनुराग बासु
अनुराग बासु को ब्लड कैंसर हुआ लेकिन उन्होने अपनी जिंदगी की फिल्म रैप करने से मना कर दिया और बहुत कम लोग जानते हैं कि अनुराग ने life in a metro और गैंगस्टर की स्क्रिप्ट अपने इलाज के दौरान ही लिखी थी । आपको जानकर हैरानी होगी कि अनुराग के ठीक होने के चांसेज 50-50 ही थे ।
सलमान खान
सलमान खान को ट्रायजेमिनल न्यूरालजिया बीमारी के चलते 2011 में हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा था । इस बीमारी में चेहरे और जबड़े में भयंकर दर्द के साथ मुंह टेढ़ा होने लगता है । कहते हैं ट्रायजेमिनल न्यूरालजिया में जितना दर्द होता उतना दुनिया की किसी भी और हालात में नहीं हो सकता । हालांकि सलमान को इसके चलते कई सारी चीजों से 2-4 होना पड़ता है लेकिन अपनी विल पॉवर और हाई लाइफ स्टेट से वो बीमारी से दबंग बनकर लड़ते हैं ।
मनीषा कोईराला
फैंस को ILU-ILU गाने पर मजबूर करने वाली मनीषा जिंदगी के साथ रोमांस खत्म होना मंजूर नहीं था । इसीलिए 42 की उम्र में जब मनीषा को ovarian cancer डायग्नोज हुआ तब मनीषा ने इससे लड़ने की ठानी । मनीषा ने न सिर्फ कैंसर को हराया बल्कि अपने सेलिब्रिटी स्टेटस को लोगों को ovarian cancer के प्रति जागरूक करने के लिए इस्तेमाल करने की ठानी ।
इनके अलावा लीसा रे, अमिताभ बच्चन , शाहरूख खान, मुमताज भी जानलेवा बीमारियों को हरा चुके हैं ।
Published on:
16 Mar 2018, 5:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.