
irfan khan
दिग्गज अभिनेता इरफान खान 'न्यूरो इनडोक्राइन ट्यूमर' (कैंसर) नामक बीमारी के शिकार हो गए हैं। यह एक तरह का कैंसर हैं। इरफान इसके इलाज के लिए विदेश रवाना हो रहे हैं। इरफान ने ट्वीट के जरिए अपनी बीमारी के बारे में जानकारी दी है।
ट्वीट के जरिए किया खुलासा
इरफान खान ने ट्वीट कर बताया कि ' जिंदगी में अचानक कुछ ऐसा हो जाता है जो आपको आगे लेकर जाती है। मेरी जिंदगी के पिछले कुछ दिन ऐसे ही रहे हैं। मुझे 'न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर' नामक बीमारी हुई है। लेकिन मेरे आसपास मौजूद लोगों के प्यार और ताकत ने मुझमें उम्मीद जगाई है।'
इरफान ने आगे लिखा, 'इसके इलाज के लिए मैं विदेश जा रहा हूं। मेरी सभी से प्रार्थना है कि वे मेरे लिए दुआएं करते रहें। मेरी बीमारी को लेकर न्यूरो की जो अफवाह फैलाई जा रही हैं, इसके लिए बता दूं कि न्यूरो हमेशा ब्रेन के लिए नहीं होता। जिन लोगों ने मेरे बयान का इंतजार किया, मुझे उम्मीद है कि मैं फिर से और स्टोरी लेकर वापस आऊंगा।'
क्या है 'इनडोक्राइन ट्यूमर'
'इनडोक्राइन ट्यूमर' एक तरह का कैंसर है। यह कैंसर शरीर के हार्मोन पैदा करने वाले हिस्सों में पनपता है, जो एक रेयर डिजीज है। इस वजह से ही इरफान इसके इलाज के लिए तुंरत ही विदेश रवाना हो गए हैं।
हाल में बीमारी के बारे में चला पता
हाल में पता चला था की इरफान खान किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। खुद इरफान खान ने भी ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि वो किसी दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं। लेकिन इसकी जांच रिपोर्ट आने तक वह इस बीमारी को लेकर कुछ भी साझा नहीं करेंगे। साथ ही साथ ये भी बताया कि उनका परिवार उनकी बीमारी की खबर से काफी विचलित है।
उन्होंने बताया था कि 'मैंने अपनी जिन्दगी में कभी हार नहीं मानी और ना ही कभी मानूंगा। मेरी फैमिली और फ्रेंड्स मेरे साथ हैं और हम इससे निकलने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बीते 15 दिन में मेरी जिंदगी सस्पेंस के साथ गुजर रही है। मुझे इस तरह की बीमारी के बारे में कभी अंदाजा भी नहीं था। दुर्लभ कहानियों की तलाश करते-करते मुझे एक दुर्लभ बीमारी मिल जाएगी। 'एक हफ्ते या 10 दिन बाद जब जांच किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी तो मैं खुद आपको अपनी कहानी सुनाऊंगा। तब तक मेरे लिए दुआ करें।'
फिल्मी सफर
गौरतलब है कि शाहबजादे इरफान अली खान का जन्म 7 जनवरी 1967 में हुआ। हिन्दी अंग्रेजी फ़िल्मों, व टेलीविजन के एक अभिनेता हैं। उन्होने 'द वारियर', 'मकबूल', 'हासिल', 'द नेमसेक', 'रोग' जैसी फिल्मों मे अपने अभिनय का लोहा मनवाया। हासिल फिल्म के लिये उन्हे वर्ष 2004 का फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। वह बॉलीवुड की 30 से ज्यादा फिल्मों मे अभिनय कर चुके हैं। इरफान हॉलीवुड मे भी एक जाना पहचाना नाम हैं।
Updated on:
16 Mar 2018 05:22 pm
Published on:
16 Mar 2018 03:53 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
