17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन महीने से दहशत में ग्रामीण, पैंथर एवं हिंसक जानवरों के मूवमेंट से लोग कर रहे पलायन, खेतों में घर बनाकर रह रहे परिवार डर के साये में

पैंथर की आवाजाही से ग्रामीणों में भय, वन्यजीवों की आवाजाही से खेतों की रखवाली मुश्किल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Vinod Sharma

•

Updated: 14 Apr 2018, 7:22 PM IST

Panther news

बाबूलाल यादव/ महेश कुमार चतुर्वेदी
आंतेला/मैड(जयपुर)। आबादी क्षेत्र में वन्यजीवों के बढ़ते मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत हैं। वन क्षेत्रों में वन्यजीवों के लिए पर्याप्त पानी के इंतजाम नहीं होने के कारण ग्रामीण दहशत में हैं। मजबूरन पैंथर एवं हिंसक जानवरों के मूवमेंट के कारण लोग पलायन कर रहे हैं। आंतेला में अपने खेतों में घर बनाकर रह रहे कई परिवार वापस गांवों में रहने लगे हैं। मैड़, तेवड़ी, श्यामपुरा के कई गांव के लोग तीन महीने से पैंथर का मूवमेंट होने के कारण डर के साये में हैं। वन्यजीव मवेशियों का शिकार कर रहे हैं। ग्राम नीलका में गत दिनों मादा पैंथर ने एक युवक पर हमला कर घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने बचाव में पत्थर फेंके जिससे पैंथर की मौत हो गई। अब लोग रात के समय घरों से निकलने से भी कतराने लगे हैं। फसलों की रखवाली करना भी मुश्किल हो गया है।

READ NEWS : विराटनगर के नीलका गांव में घरों की छत पर घूमता रहा पैंथर, ग्रामीणों ने पत्थर फेंक फेंक कर मार डाला,एक युवक घायल

तीन महीने से दहशत में ग्रामीण
मैड़ 12 अप्रेल क्षेत्र में करीब तीन माह से पैंथर अपना मूवमेंट बदलने के साथ ही अलग-अलग गांवों में आवाजाही कर मवेशीयों का शिकार कर रहा है। जिससे ग्रामीण दहशत में हैं। स्थानीय निवासी हंसराज मीणा ने बताया श्यामपुरा में पैंथर का मूवमेंट कई दिनों से है। पैंथर एक बकरे का शिकार कर ले गया। भामोद सरपंच कैलाश चंद मीणा,पालड़ी सरपंच रामगोपाल मित्तल,नौरंगुपरा सरपंच रामशरण गुर्जर ने बताया कि क्षेत्र में करीब तीन माह से पैंथर की आवाजाही है। लोग रात को घर से निकलते भी डरने लगे हैं।

READ NEWS : ट्रेन की चपेट में आने से पैंथर की मौत, बांसखोह फाटक व झर के बीच रेल लाइन पर कटा मिला, जयपुर में दो दिन में दो पैंथर बने शिकार

केस 1
आंतेला निवासी लक्ष्मण व पूरणमल खेती-बाड़ी के लिए बेरा मंदिर के पास कच्चे घर बनाकर बस गए थे। लेकिन वन्य जीवों की आवाजाही ने खेतों की रखवाली करना मुश्किल कर दिया। मवेशियों एवं बच्चों की सुरक्षा का डर बढ़ गया।। पिछले रविवार को युवक पर हुए पैंथर के हमले की घटना के बाद ये दोनों वापस गांव आकर रहने लगे हैं। खेतों में जाना कम कर दिया।

केस-2
आंतेला निवासी मोहनलाल छह माह से बेरा के पास अपने खेतों में घर बनाकर रह रहा था। पैंथर के हमले के बाद वह परिवार के साथ वापस गांव आकर रहने लगा है।

केस-3
ग्राम नीलका निवासी बजरंगलाल बेरा मंदिर के पास खेत में रहता था। यहां वन्य जीवों का मूवमेंट बढऩे से डर बढ़ गया और वह अब खेत से पलायन करके वापस गांव आ गया है।