कल यहां बारिश का अलर्ट
मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडगढ़़, जयपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक में भारी तथा अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, झुंझुनूं, करौली, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, पाली और गंगानगर जिलों में मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में रविवार से बरसात की गतिविधियां कम हो जाएगी।