शोध में खुलासा हुआ है कि कोविड-19 संक्रमण दर और उससे होने वाली मृत्यु दर के साथ 20 यूरोपीय देशों के नागरिकों के विटामिन डी के औसत स्तर से तुलना की गई. इसमें ये सामने आया है कि जिन देशों के नागरिकों में विटामिन डी की कमी है, वहां कोविड-19 संक्रमण और उससे होने वाली मृत्यु दर ज्यादा है.हालांकि अभी इस अध्ययन की दूसरे वैज्ञानिकों द्वारा समीक्षा और जांच नहीं की गई है.