9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो ग्रामीण एक माह से लापता, फोर्स पर उठा ले जाने का परिजनों ने लगाया है आरोप

सोनी सोढ़ी के पास पहुंचे थे परिजन, कोर्ट में अधिवक्ता के माध्यम से लगाया आवेदन, पुलिस बता दे कहां हैं वे, परिजन थाना कैंप का लगा रहे हैं चक्कर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्तर

•

image

ajay shrivastav

•

Updated: 3 Nov 2017, 8:12 PM IST

Missing Case two Villagers

Missing Case two Villagers

दंतेवाड़ा. सुकमा के चिंतागुफा से एक माह पहले फोर्स ने रात में दबिश दी। आठ लोगों को अपने साथ लेकर आई। दो दिन भेज्जी थाने में रखा। इसके बाद छह लोगों को छोड़ दिया। दो लोगों को नहीं छोड़ा। इन दोनों के परिजन पिछले एक माह से थाना और कैंप के चक् कर काट रहे हैं, लेकिन उनके बारे में कोई अधिकारी कुछ नही बता रहा है। लपाता लोगों के परिजन गुरुवार को सोनी सोढ़ी के पास पहुंचे थे। सोनी सोढ़ी का कहना है कि वे माओवादी है तो उनकी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करें। इस तरह से परिजनों को परेशान करना ठीक नहीं है।

Read More : बेबस पिता बीमार बेटी को इलाज के लिए कंधे पर बिठाकर पहुंचा 10 किमी दूर हास्पिटल

फोर्स ने चिंतागुफा से 8 को उठाया था
सोनी सोढ़ी के पास आई कट्टम कोसी और तेलम चीती ने बताया कि फोर्स ने चितांगुफा से आठ लोगों को उठाया था। कट्टम हिरमा, कट्टम पापाराव, कट्टम दुल्ला, कट्टम राजा, पद्दम हिरमा, कवासी कन्ना, कट्टम भीमा और तेलम हिरमा इनमें से छह को दो दिन भेज्जी थाने में रखा और छोड़ दिया। कट्टम कोसी का बेटा कट्टम भीमा और तेलम चीती का पति तेलम हिरमा को नहीं छोड़ा। इन दोनों के आधार कार्ड सहित वे सभी दस्तावेज जरूरी है, उनको लेकर थाना कैंप सभी जगह गई, लेकिन अधिकारियों ने मना कर दिया।

Read More : 60 साल में पहली बार सड़क विहिन गांव पहुंचे विधायक, तो ग्रामीणों ने कुछ इस अंदाज में किया स्वागत

कोर्ट में अधिवक्ता के माध्यम से दिया आवेदन
अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने किसी को नही पकड़ा है। जब कि गांव के सभी लोग भेज्जी थाना से लेकर कैंप और कोंटा के कैंप तक हो गए। अब सोनी सोढी ने जिला सत्र न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से आवेदन परिजनों से दिलवाया है। उनके लपाता पति और बेटे को फोर्स लेकर गई थी न गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है और न ही समर्पण दिखाया है। आखिर वे हैं कहां?