कोंडागांव. जिला प्रशासन की अब पूरी नजर जिले के उन गांवों का विकास करने की हैं, जहां आज तक लोग केवल सुविधआों की बांट जोह रहे हैं। कलेक्टर नीलकंठ टेकाम व सीईओ जिला पंचायत डॉ संजय कन्नौजे इस मुहिम में अपने अधिनस्त अधिकारियों को लेकर जुट गये हैं। यही वजह है कि जिले के अंदरूनी इलाकों में इनका लगातार दौरा चल रहा है। जहां अब तक के प्रशासनिक अधिकारी पहुंचने से भी कतराते थे, वहां कलेक्टर व सीईओं के साथ अन्य जिला स्तरीय अधिकारी बे-रोकटोक पहुंच ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हो रहे हैं। यह पहला मौका हैं जब जिला स्तरीय अधिकारियों का पूरा का पूरा दस्ता गांवों की छान मारने में लगा हुआ हैं। ज्ञात हो कि अंदरूनी इलाकें के विकास की बात तो सभी करते हैं पर उन गांवों तक कोई पहुंचना नहीं चाहता था, लेकिन वर्तमान में जिला प्रशासन की कमान संभालने वाले कलेक्टर व सीईओं जिपं. इन सब से परे हटकर विकास को कागजों में नहीं बल्कि हकीकत में बदलने में जुटे हुये हैं।