8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साइकिल यात्रा निकाल जोगी लाओ नौकरी पाओ नारे लगाते 70 बेरोजगारों का किया पंजीयन, पढ़ें खबर

शहरी क्षेत्रों से ग्रामीण इलाकों में भी पहुंचेंगे कार्यकर्ता। शिवसैनिकों का विस घेराव 20 को, राहुल के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्तर

•

image

ajay shrivastav

•

Updated: 13 Dec 2017, 7:05 PM IST

जोगी लाओ नौकरी पाओ नारे के साथ जकांछ ने शहर में निकाली साइकिल यात्रा

जोगी लाओ नौकरी पाओ नारे के साथ जकांछ ने शहर में निकाली साइकिल यात्रा

जोगी लाओ नौकरी पाओ नारे के साथ जकांछ ने शहर में निकाली साइकिल यात्रा, पढ़ें क्या रहा खास

जगदलपुर . युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता मंगलवार को जोगी लाओ नौकरी पाओ नारे के साथ सिरहासार चौक में दंतेश्वरी मंदिर के सामने से साइकिल यात्रा निकाली। सभी कार्यकर्ता साइकिल पर सवार होकर शहर के मुख्य चौक चौराहों से होते हुए शहर के 70 बेरोजगार युवाओं का पंजीयन किया।

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचेगी यात्रा
संभागाध्यक्ष जावेद खान ने कहा कि यह साइकिल यात्रा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचेगी। 11 दिवसीय यात्रा में प्रदेश भर के 1 लाख बेरोजगार युवाओ का लक्ष्य युवा जनता कांग्रेस ने रखा है, जिन्हे 2018 मे जोगी सरकार बनते ही योग्यता के अनुसार नौकरी देने का कार्य पार्टी करेगी।

इस दौरान बस्तर विधानसभा प्रभारी सुदीप महाराणा, संभाग उपाध्यक्ष ज्ञानेश्वरी जाधव, शहर जिलाध्यक्ष राम साहू, ग्रामीण जिलाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, शहजाद खान, हेमंत कश्यप, रुपेश समरथ, अमीन शेख, इमरान खान, तियारी लाल, सुनील, रविंद्र जाधव, रोहित साह, लक्की भारती, गुड्डू भारती, देवा साहू व उमेश गोयल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उधर राहुल के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई
भारतीय राष्ट्रीय सद्भावना कांग्रेस ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर पंचपथ के पास जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया । पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि युवा राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने से पार्टी में नई उर्जा का संचार होगा। उन्हीं के नेतृत्व ने आगामी विधानसभा 2018 तथा लोकसभा 2019 के चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत से विजयी होगी और भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा। जिला अध्यक्ष हरिशंकर सिहं, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र पांडे, महेन्द्र नयन, अनिल सिंह, सुशील हलधर, रणजीत सिंह, नवीन ठाकुर, मनोज नाग समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शिवसैनिक 20 को घेरेंगे विधानसभा
उधर बस्तर शिवसेना ने विधानसभा घेराव को लेकर ब्लाक स्तरीय व जिला स्तरीय पदाधिकारियों से बैठक कर मंगलवार को चर्चा की। इस दौरान 20 दिसंबर को होने वाले विधानसभा घेराव में कार्यकर्ताओं को रायपुर जाने पर रणनीति बनी। बैठक में सरगीम कवासी, ओंकार नाथ, द्विवेदी, बैशाखु बघेल, टिकेन्द्र उइके, भोलेशनाथ जोगी, निर्मलेश पानीग्राही आदि मौजूद थे। लालूप्रसाद पोयाम, नीलु, जयराम आदि शिव सैनिक व कामगार सेना, महिला सेना, युवा सेना के कार्यकर्ता मौजूद रहे।