8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय खेल में चार गोल्ड मेडल के साथ हमारी छत्तीसगढ़ की टीम रही प्रथम, पढ़ें खबर

प्रतियोगिता का रंगारंग समापन, झारखंड के तीरंदाज छाए, दिल्ली व महाराष्ट्र ने जीता दिल। 29 राज्यों की 30 टीमों के 990 खिलाडि़यों ने दिखाई प्रतिभा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्तर

•

image

ajay shrivastav

•

Updated: 21 Nov 2017, 1:47 PM IST

झारखंड के तीरंदाज छाए, दिल्ली व महाराष्ट्र ने जीता दिल

झारखंड के तीरंदाज छाए, दिल्ली व महाराष्ट्र ने जीता दिल

जगदलपुर . 63 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में हमारा छत्तीसगढ़ ओवर ऑल चैंपियन बना। स्कूल गेम्स फैडरेशन ऑफ इंडिया व स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से पांच दिवसीय राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सोमवार को रंगारंग समापन हुआ। छत्तीसगढ टीम को ओवर ऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी और डाज बॉल और थ्रो बॉल के बालक-बालिकाओं को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। डॉज बॉल और थ्रो बॉल की बालक, बालिका को भी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल मिला। पुरस्कार पाकर खिलड़ी जश्न में डूब गए।

खिलाडि़यों ने मिलाए कदम से कदम
समापन अवसर पर खिलाडि़यों ने मार्च पास्ट में कदम से कदम मिलाए। इसके अलावा शालेय खेलों के ध्वज को मंत्री केदार कश्यप ने उतार कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

गोंडी व परब नृत्य ने खिलाडिय़ों का मोहा मन
माता रूकमणि आश्रम की बालिकाओं ने गोंडी नृत्य प्रस्तुत किया। बस्तर का नृत्य देख अन्य राज्यों के खिलाडि़यों ने तालियां बजाकर सराहा। एमएलबी कन्या क्रमांक 2 की बालिकाओं ने परब नृत्य प्रस्तुत किया। मंत्री केदार कश्यप ने डिमरापाल की बालिकाओं को 3100 रुपए और एमएलबी की बालिकाओं को 2100 रुपए का नगद पुरस्कार दिया। सांस्कृतिक प्रभारी रतन व्यास का भी मंत्री केदार कश्यप ने सम्मान कर ट्राफी प्रदान की।

बस्तर शांति का टापू
समापन अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर शांति का टापू है। खेल मैदानों की कमी है और प्रशिक्षण के अभाव के बावजूद हमारे खिलाडि़यों ने दमखम दिखाया है। बाहर से आए खिलाड़ी बस्तर की जनजाति संस्कृति, पर्यटन और सुंदरता के बारे में अपने इलाके में बताएं। बस्तर में माओवाद दम तोड़ चुका है। वन विकास निगम के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि खिलाड़ी यहां से अच्छी यादें लेकर जाएं। कलक्टर धनंजय देवांगन ने कहा कि हमें बस्तर की पहचान देश में बदलनी है। इसके लिए युवाओं को आगे आना होगा। इस अवसर पर महापौर जतीन जायसवाल, जिपं सीईओ रितेश अग्रवाल, डीईओ राजेंद्र झा, संग्राम सिंह राणा, यशवर्धन राव, राजेश चौधरी आदि उपस्थित थे। मंच संचालन करम जीत कौर, धर्मेंद्र ठाकुर ने किया।

ये रहे विजेता
थ्रो बॉल बॉलक 17 : प्रथम छत्तीसगढ़, द्वितीय दिल्ली, तृतीय हरियाणा
थ्रो बॉल बालिका 17 : प्रथम छत्तीसगढ़, द्वितीय दिल्ली, तृतीय तमिलनाडु
डॉज बॉल बालक 19 : प्रथम छत्तीसगढ़, द्वितीय महाराष्ट्र, तृतीय पंजाब
डॉज बॉल बालिका 19 : प्रथम छत्तीसगढ, द्वितीय महाराष्ट्र, तृतीय गुजरात
तीरंदाजी : रिकर्व बालक : प्रथम राजस्थान, द्वितीय महाराष्ट्र, तृतीय ओडिशा
तीरंदाजी : रिकर्व बालिका : प्रथम हरियाणा, द्वितीय पंजाब, तृतीय हरियाणा
तीरंदाजी इंडियन राउंड बालक : प्रथम झारखंड, द्वितीय महाराष्ट्र, तृतीय मणिपुर
तीरंदाजी इंडियन राउंड बालिका : प्रथम झारखंड, द्वितीय गुजरात, तृतीय असम
तीरंदाजी कंपाउंड राउंड बालक : प्रथम पंजाब, द्वितीय महाराष्ट्र, तृतीय झारखंड
तीरंदाजी कंपाउंड बालिका : प्रथम मणिपुर, द्वितीय दिल्ली, तृतीय महाराष्ट्र