CG Culture: छत्तीसगढ़ का बस्तर क्षेत्र अपनी गूढ़ आदिवासी संस्कृति, प्राचीन परंपराओं और नैसर्गिक सौंदर्य के लिए विशेष पहचान रखता है। घने जंगलों, झरनों और पहाड़ियों से सजे इस अंचल में जीवन आज भी प्रकृति की लय के साथ बहता है। बस्तर न केवल लोककला और रीति-रिवाजों का धरोहर स्थल है, बल्कि यहाँ की अनोखी परंपराएँ, जैसे कि मुर्गा लड़ाई, स्थानीय जीवन का अहम हिस्सा हैं।