8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संजय बाजार में पुलिस की दबिश, चप्पे-चप्पे की छानबीन के बाद 7 पर की कार्रवाई…

कोतवाली पुलिस ने संजय बाजार का किया औचक निरीक्षण, 25 पुलिसकर्मियों ने बाजार में संदिग्धों से पूछताछ की और तलाशी ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्तर

•

image

ajay shrivastav

•

Updated: 1 Jan 2018, 10:07 PM IST

बाजार में कोतवाली पुलिस की दबिश, चप्पे-चप्पे की छानबीन के बाद 7 को पढ़ाया कानूनी पाठ....

बाजार में कोतवाली पुलिस की दबिश, चप्पे-चप्पे की छानबीन के बाद 7 को पढ़ाया कानूनी पाठ....

बाजार में कोतवाली पुलिस की दबिश, चप्पे-चप्पे की छानबीन के बाद 7 को पढ़ाया कानूनी पाठ....

जगदलपुर . संजय बाजार में बढ़ती घटनाओं को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने रविवार को बाजार के दिन संजय मार्केट का औचक निरीक्षण किया। यहां करीब 25 पुलिसकर्मियों का दल करीब दो घंटे तक बाजार की चप्पे-चप्पे को छान मारते हुए संदिग्धों से पूछताछ करती रही। पुलिस ने 7 संदिग्धों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।

गश्त को लीड कर रहे कोतवाली टीआई कादीर खान ने बताया कि संजय मार्केट में काफी घटनाएं होती हैं। यहां खरीदी करने आएं लोगों से लूटपाट, चोरी व अन्य क्राइम की शिकायतें मिलती रही है। इसे देखते हुए पुलिस ने रविवार का दिन चुना और यहां दबिश दी। यहां अपराधी तत्व पर पाबंदी लगाने के उद्येश्य से बस्तर एसपी के शेख आरिफ के आदेश पर यह दबिश दी गई।

इसलिए रविवार की दोपहर 1 बजे कोतवाली पुलिस के 25 जवानों का दल रवाना हुआ। यह दल संजय मार्केट चौक के पास इक_े हुए, यहां सभी को टीआई ने कार्रवाई को लेकर निर्देश दिए, और टीम 4 दलों में बटकर संजय मार्केट में दाखिल हुए। यहां करीब दो घंटे तक बाजार के कोने कोने में घूम-घूमकर संदिग्धों को हिरासत में लिया। यहां 7 लोगों को संदिग्ध पाते हुए उन पर सीआरपीसी की धारा 109 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई्र की गई।

समय समय पर करते रहेंगे जांच
कादीर खान ने बताया कि यह अपराधी तत्व पर लगाम लगाने के उद्देश्य से कार्रवाई की जा रही है। इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इसमें सबसे संवेदनशील इलाकों पर पुलिस लगातर इस तरह का निरीक्षण कर के कार्रवाई की जाएगी। वहीं जरा भी संदिग्ध पाए जाने पर उन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

रेपिड एक्शन और पिंक की टीम भी रही तैनात
कोतवाली पुलिस ने रविवार को बाजार के दिन जो संजय मार्केट में कार्रवाई की गई इसमें कोतवाली पुलिस के साथ-साथ रेपिड एक्शन टीम व पिंक स्क्वाड की टीम भी मौजूद थी। वहीं इस टीम में संजय बाजार चौकी की पुलिस भी मौजूद रही।