CG News: छत्तीसगढ़ के बैलाडीला की पहाड़ियों में आज भी जुरासिक काल के फर्न वृक्ष मौजूद हैं, जो प्राचीन रहस्यों को संजोए हुए हैं। तीस हजार वर्ष पहले पृथ्वी पर प्रचुर मात्रा में पाए जाने वाले ये वृक्ष अब विलुप्त हो चुके हैं, लेकिन कभी शाकाहारी डायनासोर के लिए महत्वपूर्ण मोजन स्रोत थे। बैलाडीला इस प्राचीन काल की एक झलक प्रदान करता है, जहां लोग प्रागैतिहासिक पौधों को देख सकते हैं।