वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबूराम सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के गठन के बाद अन्य कम्पनियां जहां जबरदस्त घाटे के कारण बंद हो गयीं, वहीं अमित शाह के बेटे की कम्पनी का टर्नओवर पानी की तरह बढ़ रहा है। ऐसे में देशवासी अब भाजपा की कथनी करनी में अंतर समझ चुके हैं। नर्वदेश्वर शुक्ला व महासचिव अंकुर वर्मा ने कहा कि समूचा देश मंदी के दौर से गुजर रहा है, नोटबंदी और जीएसटी लागू होने के बाद अनेकों कम्पनियों में ताले लग गये, लाखों लोग बेरोजगार हो गये, और अमित शाह के बेटे की कम्पनी दिन दूना रात चैगुना बढ़ रही है। देशवासी वास्तविकता से पिरचित हैं। इमानदारी और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का ढोंग करने वाली भाजपा का असली चेहरा सवा सौ करोड़ देशवासियों के सामने आ चुका है। जनता ने जिस तरह से मोदी को सत्ता सौंपी थी उसी तरह उनके विदाई की तैयारी कर रही है।