यानी बगैर पर गर्भ धारण किए ही महिलाओं काे मां बना दिया। यह सब खेल स्वास्थ्य विभाग की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ लेने के लिए खेला गया। इस तरह फर्जी लाभार्थी दिखाकर याेजना के तहत सरकारी याेजना के तहत ( government scheme ) रुपए निकाल लिए गए। शिकायत होने पर अब जिलाधिकारी ने शासन को पत्र लिखकर इस पूरे मामले की जांच कराए जाने काे कहा है। इतना ही नहीं उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर फर्जीवाड़े में शामिल लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने के आदेश भी दिए हैं।