27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टमाटर का रस इस तरह से मिलाकर चेहरे पर लगाएं, 40 की उम्र में 20 का निखार पाएं

इस खास पैक के उपयाेग से त्वचा में कसाव आता है और नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने पर त्वचा कुछ ही दिनों में जवान दिखने लगती है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 9 Oct 2018, 8:07 PM IST

beauty tips

टमाटर का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं, 40 की उम्र में 20 का निखार पाएं

चालिस की उम्र के बाद अक्सर लाेगाें की खूबसूरती ढलने लगती है, लेकिन उनका मन फिर से जवान दिखने को करता है। इसलिए बढ़ती उम्र में जवान बने रहने के लिए लोग तरह - तरह के उपाय करते हैं। कर्इ तो कॉस्मैटिक सर्जरी तक का सहारा लेते हैं। लेकिन आज हम आपकाे बताने जा रहे हैं प्राकृतिक तरीके से खूबसूरत दिखने के कुछ कारगर ब्यूटी टिप्स। जिन्हें आजमाने के बाद आप 40 की उम्र के बाद भी जवां दिखने लगेंगे। तो आइए जानते है क्या हैं वाे खास टिप्स:-

चेहरे को करें स्क्रब
चेहरे की त्वचा पर डैड स्किन जमने की वजह से चेहरा बूढ़ा दिखाई देने लगता है। ऐसे में डैड स्किन को स्क्रब कर के हटाएं।

एंटी एजिंग क्रीम
ऐसे लोशन और क्रीम लगाएं जो एंटी एजिंग हों। इनसे चेहरे की त्वचा में कोलाजेन बढ़ेगा और त्वचा से झुर्रियां मिटेंगी।

चेहरे की रैगुलर मसाज
चेहरे की रैगुलर मसाज पार्लर जाकर चेहरे की रैगुलर फेशियल मसाज करवाएं। इससे चेहरे की झुर्रियां मिटेंगी और चेहरा टाइट बनेगा।

बालों को करें डाई
अपने ग्रे बालों को डाई करें या मेहंदी लगाएं। इससे आपकी उम्र कम दिखाई देगी।

नियमित पानी पिएं
जितना अधिक हो सके उतना पानी पिएं क्योंकि पानी पीने से चेहरा हमेशा हाइड्रेट रहेगा। आप चाहें तो ग्रीन टी नियमित तौर पर पी सकती हैं।

व्यायाम
व्यायाम करने से शरीर फिट रहता है, स्किन ग्लो करती है तथा झुर्रियां मिटती हैं।

कुछ खास फेस पैक
- खीरे के रस में कुछ बूंदें नींबू की मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट तक के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें।

- हफ्ते में एक बार एक बड़ी बाल्टी पानी में एक कप दूध एवं चंदन का तेल डाल कर नहाएं। इससे त्वचा को नमी मिलेगी और रंगत निखरेगी।

- मुंहासे दूर करने के लिए नीम पाऊडर में थोडा-सा हल्दी पाऊडर मिलाएं और दूध में कुछ देर भिगो कर रखें। इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें। ठंडे पानी से धो लें, चेहरे पर नए मुंहासे निकलने बंद होंगे और पुराने मुंहासों के दाग भी जल्दी दूर हो जाएंगे।

- दो बड़े चम्मच दूध में टमाटर का रस मिलाकर कर चेहरे पर लगाएं। इसे 20 मिनट तक लगा कर रखें। यह ऑयली स्किन के लिए अच्छा पैक है। डैड स्किन रिमूव हो जाती है और आपको बेबी स्मूद स्किन मिलती है।

- सेब , नींबू और अनन्नास का रस मिला कर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें। इस पैक से भी त्वचा में कसाव आता है और नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने पर त्वचा कुछ ही दिनों में जवान दिखने लगती है।

- जौ का आटा ताजे नारियल के दूध में मिलाएं और 30 मिनट तक फ्रिज में रखें। चेहरे को क्लींजिंग मिल्क से साफ करें। गुनगुने पानी से धोने के बाद तैयार स्क्रब को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। फिर 10 मिनट के बाद स्क्रब कर लें और गुनगुने पानी से चेहरा धोने के बाद वाटर बेस मॉयश्चराइजर लगाएं, इससे आप को इंस्टैंट स्मूद स्किन मिलेगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।