31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्यों है चंदन त्वचा की सुंदरता और सुरक्षा के लिए एक बेहतरीन उपाय

Sandalwood Beauty Care: दादी- नानी के खजाने में क्या ऐसी कोई नेचुरल मेडिसिन है जो त्वचा के कायाकल्प को बढ़ावा दे सकती है, धूप से बचा सकती है या उसे युवा और जीवंत कर सकती है ? ऐसा एक मटेरियल है जो हमारे समर स्किन केयर रूटीन में यदि शामिल हो जाए तो गर्मी के इस मौसम में हमेशा स्वस्थ और चमकदार त्वचा बनाए रखने में मदद मिल सकती है। इस आर्टिकल में जानिए क्या है वो औषद्यि।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Namita Kalla

•

Updated: 15 May 2023, 2:02 PM IST

chandan.jpg

Beauty Care with Sandalwood: How Sandalwood Improves Skin Health and Glow, Chandan Cures

Sandalwood Beauty Care: मार्किट में कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स के ऑप्शंस होने के बावजूद हम में से कई नेचुरल रेमेडी या यूं कहें दादी- नानी के नुस्खे अपनाना चाहते हैं। इनके खजाने में कई चमत्कारी रेमेडीज मिल जाती है जिनसे न सिर्फ त्वचा सौम्य और सुन्दर लगने लगती है बल्कि त्वचा से जुड़ी अनचाही परेशानियों से सुरक्षित भी रहती है। इन्हीं में से एक है सेंडलवुड यानी चन्दन। हज़ारों साल से माना जाता है की चंदन त्वचा की देखभाल के लिए खासकर गर्मी के मौसम में एक अद्भुत नेचुरल मटेरियल है। यह कई प्रकार के लाभ प्रदान करता है जो हमरी त्वचा को स्वस्थ, तरोताजा और सूरज की तेज किरणों से होने वाले हानिकारक प्रभावों से सुरक्षित रखने में मदद करता हैं। चंदन त्वचा को शांत रखने में मदद करता है जिससे गर्मी और सनबर्न से राहत मिलती हैं। इसके अलावा चंदन एक नेचुरल सनस्क्रीन की तरह यूज किया जा सकता है क्योंकि यह हानिकारक यूवी रेज से सुरक्षा प्रदान करता है।


Skin friendly: चंदन में नेचुरल प्रॉपर्टीज होती हैं जो त्वचा को शांत और सौम्य रखने में मदद करती है। अपनी इन्हीं प्रॉपर्टीज के कारण यह गर्मी और सनबर्न से राहत दिलाता है। इसके अलावा चंदन को नेचुरल सनस्क्रीन भी कहा जाता है क्यूंकि इसमें धूप से बचाने वाले नेचुरल गुण होते हैं जो हानिकारक यूवी रेज़ को रोकने में मदद कर सकते हैं और त्वचा को हानिकारक किरणों से बचा सकते हैं।

Anti-inflammatory: अपने एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण चन्दन गर्मी से त्वचा में होने वाली जलन, चुभन, रैश और सूजन को कम कर सकता हैं। चंदन का पेस्ट लगाने से स्किन का इर्रिटेशन तो कम होता ही है साथ ही स्किन में चमक और महक भी आती है।

Oil control: कई लोगों का शरीर जरूरत से ज़्यादा ऑयल प्रोडूस करता है। ईसिस वजह से उनकी स्किन ऑयली होती है। ऐसे में चंदन का लेप लगाने से उन्हें अतिरिक्त तेल हटाने में मदद मिल सकती है। चंदन बॉडी के एक्स्ट्रा ऑयल के उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद करता है जो ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए फायदेमंद होता है। इसके साथ ही यह एक्स्ट्रा सेबम के उत्पादन को भी नियंत्रित कर सकता है और पोर्स का बंद होना और एक्ने ब्रेकआउट रोक सकता है।

Skin rejuvenation: चंदन की नेचुरल खुशबू एरोमा थेरेपी का काम करती है और त्वचा को आराम देने के साथ- साथ तनाव और चिंता को कम करने में मदद करती है। इससे स्किन हेल्थ और मेन्टल हेल्थ दोनों को फायदा मिलता है। चंदन का लेप लगाने से स्किन टोन बरकरार रहता है और में त्वचा फ्रेश व चमकदार हो जाती है।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में स्किन का ख्याल रखें इन आवश्यक ब्यूटी प्रोडक्ट्स से


डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।