पपीते में पैपाइन एंजाइम होते हैं, जो मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद करते हैं और त्वचा को मुलायम बनाते हैं। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को हाइड्रेट करता है और उसे चमकदार बनाता है। पपीता और दही को अच्छे से मिला लें और इसे चेहरे पर लगाकर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर पानी से धो लें।