29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Beauty Tips in Hindi: त्वचा को प्राकृतिक रूप से निखारने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

Beauty Tips in Hindi: गुलाबजल क्लिंजर का काम करता है। दो टी स्पून गुलाबजल में 3-4 बूंद ग्लिसरीन और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर सोने से पहले चेहरे पर लगाएं व सुबह सामान्य पानी से धो लें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 19 Aug 2021, 11:45 PM IST

beauty tips

Beauty Tips in Hindi: पपीते में मौजूद विटामिन-ए आंखों व त्वचा के लिए फायदेमंद है। पपाइन एंजाइम त्वचा की सतह से मृत कोशिकाओं को हटाता है। इसके लिए पपीते के गूदे को 15 मिनट चेहरे पर लगाएं और गुनगुने पानी से धोएं।

गुलाबजल क्लिंजर का काम करता है। दो टी स्पून गुलाबजल में 3-4 बूंद ग्लिसरीन और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर सोने से पहले चेहरे पर लगाएं व सुबह सामान्य पानी से धो लें।

खीरे को पीस लें और इसके गूदे में आधा कप दही मिलाकर त्वचा पर लगाएं। 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धोएं। फल, सब्जियां, बादाम व अखरोट, विटामिन, मिनरल्स और ओमेगा-थ्री के बढिय़ा स्रोत हैं जो त्वचा को जवां बनाए रखते हैं।

Read More: बाल और त्वचा को चमकाने के लिए इन चीजों का करें सेवन

ग्रीन टी बनाएगी दांतों को मजबूत

जापान के वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन में पाया है कि ग्रीन टी दांतों को भी मजबूती देने में सक्षम है। वैज्ञानिकों के अनुसार इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल एंटीऑक्सीडेंट दांतों की सडऩ के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया का सफाया कर देते हैं। अध्ययन के दौरान पाया गया कि जो लोग हर रोज एक कप या उससे ज्यादा ग्रीन टी का नियमित सेवन करते रहे हैं, उनके दांत असमय नहीं गिरते हैं और कैविटी की समस्या भी नहीं रहती।

Read More: पत्तागोभी खाने के हैं बहुत से लाभ, पेशाब संबंधी समस्याओं में भी है फायदेमंद