विधि : एक पात्र में घी गर्म कर हल्दी पाउडर को 2-3 मिनट धीमी आंच पर भूनें। एक अन्य बर्तन में उबले दूध में मिस्री मिला लें। दूध में भुनी हल्दी डालें व धीमी आंच पर इसे गाढ़ा होने दें। जब मिश्रण गिलास में डालने पर पेंदे में जम जाए तथा सुगंध आए तो उतारें। अब इसमें सभी प्रक्षेप डालें और मिलाएं। इसे 3-6 ग्राम सुबह-शाम दूध के साथ डॉक्टरी सलाह से लें। इसे गर्भवती न लें।