23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hair Loss Foods: इन 5 फूड्स से हो सकता है बालों को नुकसान, स्वस्थ बालों के लिए आज ही छोड़ दें ये आदतें

Hair Loss Foods: अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल झड़ने से बचें और हमेशा घने व चमकदार बने रहें तो इन 5 फूड्स को आज ही अपनी डाइट से हटा दें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Nisha Bharti

•

Updated: 13 May 2025, 7:12 PM IST

Hair Loss Foods

Hair Loss Foods

Hair Loss Foods: हर कोई चाहता है कि उसके बाल घने, मजबूत और चमकदार दिखें। इसके लिए हम महंगे शैंपू, हेयर मास्क और तेल तो इस्तेमाल करते हैं, लेकिन खाने-पीने की गलत आदतें अकसर बालों की सेहत बिगाड़ देती हैं। सही खानपान बालों को अंदर से मजबूत बनाता है, वहीं कुछ फूड्स ऐसे होते हैं जो बालों को कमजोर, रूखा और झड़ने वाला बना सकते हैं। अगर आप भी बालों की समस्याओं से परेशान हैं तो इन 5 चीजों से तुरंत दूरी बना लें।

1. शुगर (चीनी)

    ज्यादा मीठा खाना बालों की सेहत पर बुरा असर डालता है। ज्यादा चीनी लेने से शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे एंड्रोजन हार्मोन एक्टिव हो जाते हैं। इससे बाल पतले होने लगते हैं और झड़ना शुरू हो जाता है। कोल्ड ड्रिंक्स, मिठाइयां, पेस्ट्री, चॉकलेट जैसी चीजों का ज्यादा सेवन करने से बचें।

    यह भी पढ़ें: Drinks Bad For Kidney: किडनी के लिए क्या पिएं और क्या नहीं, ये 4 ड्रिंक्स हैं किडनी के सबसे बड़े दुश्मन

    2. डीप फ्राइड और ऑयली फूड्स

      बहुत ज्यादा तेल में तले गए खाने जैसे समोसे, पकोड़े, फ्रेंच फ्राइज और चिप्स आदि खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है। इससे स्कैल्प तक सही पोषण नहीं पहुंच पाता और बाल कमजोर हो जाते हैं। साथ ही यह हेयर फॉल को भी बढ़ा सकता है।

      3. प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड

        बर्गर, पिज्जा, नूडल्स जैसी प्रोसेस्ड चीजें सिर्फ वजन ही नहीं बढ़ाती, बल्कि बालों को भी नुकसान पहुंचाती हैं। इनमें प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्वों की कमी होती है, जबकि नमक, प्रिजरवेटिव और ट्रांस फैट की मात्रा ज्यादा होती है। ये सब बालों की ग्रोथ को रोक सकते हैं और समय से पहले आपके बालों को सफेद कर सकते हैं।

        4. बहुत ज्यादा कैफीन

          कॉफी और एनर्जी ड्रिंक्स में मौजूद कैफीन अगर सीमित मात्रा में लिया जाए तो ठीक है, लेकिन ज्यादा कैफीन बालों को डिहाइड्रेट कर देता है। इससे स्कैल्प सूखने लगती है और बाल बेजान हो जाते हैं। दिनभर में 1 या 2 कप कॉफी से ज्यादा नहीं लें।

          5. डाइट सोडा और ड्रिंक्स

            डाइट सोडा में मौजूद आर्टिफिशियल स्वीटनर जैसे एस्पार्टेम बालों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। कुछ स्टडीज के अनुसार ये तत्व बालों के झड़ने की वजह बन सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप नेचुरल ड्रिंक्स जैसे नींबू पानी, नारियल पानी या ताजे फलों का जूस पिएं।