नई दिल्ली। Skin Care Tips: अपनी त्वचा की सेहत और सौंदर्य के लिए स्किन केयर रूटीन में नियमित सफाई, मॉइश्चराइजेशन, टोनिंग और फेस सीरम सभी को शामिल करने की सलाह दी जाती है। आपकी त्वचा को पोषण प्रदान वाली सभी सामग्री फेस सीरम में होती है। चेहरे पर सीरम के उपयोग से आपको त्वचा संबंधी बहुत ही परेशानियों से निजात मिल सकती है। अपनी त्वचा को सुंदर और स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। लेकिन रसायन युक्त फेस सीरम के इस्तेमाल से आपकी त्वचा को कई नुकसान पहुंच सकते हैं। तो आइए जानते हैं दमकती त्वचा के लिए होममेड सीरम कैसे तैयार कर सकते हैं और इसके क्या फायदे हैं...