30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोज नहाना अच्छा है, लेकिन इन बातों का ध्यान नहीं रखा तो हो सकती है कई परेशानी

रोजाना शॉवर लेने के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान न रखा जाए तो परेशानी उठानी पड़ सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 13 Mar 2022, 11:08 AM IST

daily bath is good or bad, daily shower side effects, skin care tips in hindi, skin allergy, skin rashes, rojana nahane se kya hota hai,

रोज नहाना अच्छा है, लेकिन इन बातों का ध्यान नहीं रखा तो हो सकती है कई परेशानी

दिन भर काम करने, धूप-मिट्टी, पसीने आदि के बाद शरीर को स्वच्छ और तरोताजा रखने के लिए आप सभी रोजाना शॉवर लेते होंगे। लेकिन रोजाना शॉवर लेने के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान न रखा जाए तो परेशानी उठानी पड़ सकती है। तो आइए जानते उन खास सावधानियों के बारे में जो आपको शॉवर लेते समय रखनी चाहिए...

1. बहुत देर तक शावर न लें
कई लोग एक बार शावर लेना शुरू करते हैं तो बहुत देर तक मजे में पानी के नीचे ही खड़े रहते हैं। लेकिन आपको बता दें कि एक सीमा से अधिक समय तक शावर लेने से न केवल पानी व्यर्थ जाता है बल्कि आपकी त्वचा पर से प्राकृतिक तेल भी निकल जाता है। जिससे आपकी स्किन ड्राई होने लगती है। विशेषज्ञों की मानें तो रोजाना शावर लेने वालों के लिए 10 मिनट का समय काफी है।

2. शावर कैप की सफाई का रखें ख्याल
एक शोध के अनुसार रोजाना एक ही शावर कैप यूज करने से आपको इंफेक्शन हो सकता है। क्योंकि लगातार एक ही शायर कैप इस्तेमाल करते रहने से शावर कैप में कई कीटाणु अपना घर बना लेते हैं। जिससे इंफेक्शन होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे आपको बालों में और स्किन पर एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

3. एक ही लूफा न करें इस्तेमाल
आप में से कई लोगों को लूफा से नहाना काफी पसंद होगा, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार हर दिन लगातार एक ही लूफा यूज करने से उसमें कई तरह के बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं जो आपके शरीर पर हानिकारक प्रभाव डाल सकते हैं। वहीं रोजाना लूफा से स्किन रगड़ने से आपकी त्वचा भी खुश्क हो सकती है।

4. साबुन का ज्यादा इस्तेमाल न करें
आपको बता दें कि रोजाना तो एंटी बैक्टीरियल शैंपू और साबुन का इस्तेमाल भी आपकी स्किन के लिए सही नहीं है। क्योंकि इनके इस्तेमाल से आपकी त्वचा के अच्छे बैक्टीरिया मर सकते हैं। एक शोधानुसार, हर दिन शावर लेने के दौरान शैम्पू, साबुन लगाने से ये आपकी त्वचा पर बैक्टीरिया के बैलेंस को खराब करते हैं।

यह भी पढ़ें: सुपारी खाना सेहत के लिए क्या सच में होता है हमेशा नुकसानदायक? जानिए ये राज की बात