नई दिल्ली। Winter Skin Care: सर्दियों में हम नहाने के लिए गर्म पानी का प्रयोग करते हैं। गर्म पानी बॉडी को रिलैक्स करता है, इसलिए हम गर्म पानी में देर तक नहाते रहते हैं। जिससे त्वचा की नमी कम होती है। लेकिन त्वचा में निखार व चमक लाने के लिए जमाने से उबटन का इस्तेमाल किया जाता रहा है। उबटन हर घर में बनाया जाने वाला एक पैक होता है जो स्किन को अच्छी तरह से एक्सफोलिएट कर चेहरे और बॉडी पर चमक लाता है। आप उबटन को घर में ही मौजूद चीजों से बना सकती हैं। इसे अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल करें और कुछ ही दिनों में फर्क आपके सामने होगा। अगर आपको भी सर्दियों में साबुन के कारण रूखापन हो रहा है तो आप साबुन को छोड़कर इन चीजों का इस्तेमाल करें।