24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Valentine Day Makeup: वैलेंटाइन के दिन चाहिए दूध सा गोरा चेहरा तो लगाना शुरू कर दें ये चीजें

Valentine Day Makeup: अगर आप वैलेंटाइन डे तक अपनी त्वचा को बेदाग और चमकदार बनाना चाहते हैं तो इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Nisha Bharti

•

Updated: 4 Feb 2025, 1:18 PM IST

Valentine Day Makeup

Valentine Day Makeup

Valentine Day Makeup: वैलेंटाइन डे आने में अब महज कुछ दिन शेष बच गए है और इस खास मौके पर हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा बेदाग, निखरी और गोरा दिखे। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका चेहरा दूध सा चमकदार नजर आए तो आपअपनी स्किन केयर रूटीन में कुछ खास चीजें शामिल करनी होंगी। इसके लिए आप महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बजाय कुछ आसान घरेलू उपायों से आप नेचुरल ग्लो पा सकते हैं। आइए जानते हैं, कुछ आसान असरदार घरेलू उपाय के बारे में जो आपकी त्वचा को कोमल और चमकदार बना सकते हैं।

1. कच्चा दूध

कच्चा दूध बरसों से त्वचा के लिए बेस्ट माना जाता हैं। कच्चा दूध त्वचा की गहराई से सफाई करता है और नैचुरल ब्राइटनेस लाने में मदद करता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन हटाने और रंगत निखारने का काम करता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

1. इसे लगाने के लिए आप एक कॉटन बॉल में कच्चा दूध लें और हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर लगाएं।

2. इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

3. रोजाना रात को सोने से पहले इसे लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: सर्दियों में नॉन-ऑयली और ग्लोइंग मेकअप लुक के लिए अपनाएं ये आसान DIY टिप्स

2. चंदन और गुलाब जल

स्किन के लिए चंदन और गुलाब जल बेहद फायदेमंद होता हैं। चंदन पाउडर त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ दाग-धब्बे कम करता है, जबकि गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट और तरोताजा रखता है। इन दोनों का मिश्रण त्वचा की चमक बढ़ाने के लिए बेहतरीन उपाय है।

कैसे लगाएं?

1.इसे लगाने के लिए आप सबसे पहले 1 चम्मच चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें।

2. इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें और हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें।

3. आप चाहे तो हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से स्किन में नैचुरल ग्लो आ सकता हैं।

यह भी पढ़ें: सर्दियों में मेकअप नहीं होगा खराब, जब रखेंगी इन चीजों का खास ख्याल

3. हल्दी और दही

हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को हेल्दी रखते हैं, जबकि दही टैनिंग हटाने में मदद करता है। इन दोनों को मिलाकर बनाया गया फेस पैक त्वचा को नेचुरली ब्राइट और सॉफ्ट बनाता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

1.इसके लिए आप 1 चम्मच दही में 1/2 चम्मच हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।

2. इसे चेहरे पर लगा लें और 10-15 मिनट तक रखें और सादे पानी से धोकर मॉइश्चराइजर लगा लें।

4. एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है और उसे मुलायम व चमकदार बनाता है। अगर आपकी स्किन ड्राई या डल दिखती है तो एलोवेरा जेल इसका सबसे अच्छा उपाय है।

कैसे करें इस्तेमाल?

1.इसके लिए आप ताजा एलोवेरा जेल निकालकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज कर लें।

2. इसके बाद आप इसे रातभर के लिए चेहरे पर छोड़ दें और सुबह धो लें।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।