20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Beawar / अपहरण कर गुजरात ले गए, कर दी हत्या, 8 हजार रुपए के लेन-देन पर हुआ था विवाद

अपहरण कर गुजरात ले गए, कर दी हत्या, 8 हजार रुपए के लेन-देन पर हुआ था विवाद

ब्यावर शहर थाना क्षेत्र से एक युवक का अपहरण कर एवं गुजरात के राजकोट बीरनगर ले जाकर हत्या करने के आरोप में एक को पकड़ा है। आरोपी को बापर्दा रखा गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ब्यावर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 21 Jun 2024, 6:12 PM IST

ब्यावर शहर थाना क्षेत्र से एक युवक का अपहरण कर एवं गुजरात के राजकोट बीरनगर ले जाकर हत्या करने के आरोप में एक को पकड़ा है। आरोपी को बापर्दा रखा गया है। आठ हजार रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इसमें चार जनों के नाम सामने आए हैं। वारदात को अंजाम देने वालों में कुछ अन्य भी शामिल रहे। पुलिस उनके बारे में भी पड़ताल कर रही है। मुख्य आरोपी सहित अन्य की पुलिस तलाश कर रही है।

शहर थाना पुलिस के अनुसार ब्यावर के पास से ग्राम बाडि़या जग्गा निवासी देवी सिंह रावत को गत 8 जून को शहर के रेल पुलिस चौकी के सामने से अपहरण कर लिया। देवीसिंह को स्कोर्पियो में बैठाकर गांव चिताड़ ले गए। वहां से रामा काठात देवीसिंह को गुजरात के राजकोट बीरनगर ले गए और उसकी हत्या कर दी गई। देवीसिंह का शव 11 जून को बिरनगर में बरामद हुआ। गुजरात पुलिस ने इसकी जानकारी शहर थाना पुलिस को दी। परिजन यहां से गुजरात पहुंचे एवं शव का पोस्टमार्टम करवाकर ब्यावर लाए। गुजरात में दर्ज जीरो नम्बर एफआईआर ब्यावर शहर थाने आई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने मुखबिरों की सूचना व साक्ष्य जुटाकर रेल पुलिस चौकी से मृतक देवीसिंह को स्कोर्पियो को बैठाकर ले जानेवाले ग्राम चिताड़ नाहरखेडा बाडिया, पुलिस थाना सेन्दड़ा निवासी रज्जाक काठात को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बापर्दा रखा गया है। जबकि मृतक देवीसिंह को अपहरण करने के मुख्य आरोपी चिताड़ निवासी रामा काठात सहित अन्य की पुलिस तलाश कर रही है।

ऐसे हुई शुरुआत

मृतक देवीसिंह व मुख्य आरोपी रामा काठात के बीच आठ हजार रुपए का लेन-देन था। इस मामले को लेकर 8 जून को आरोपियों ने देवीसिंह को फोन कर रेल पुलिस चौकी के सामने बुलाया। यहां से देवीसिंह को स्कोर्पियो में अपहरण कर ले गए। आरोपी देवीसिंह को यहां से गांव चिताड़ लेकर गए। गांव चिताड़ से राजकोट गुजरात लेकर चले गए। मुख्य आरोपी रामा काठात राजकोट में कुएं खोदने के ठेके लेता है।

वहां पर आरोपियों ने देवीसिंह की हत्या कर शव को फैंक दिया। गुजरात पुलिस की सूचना पर शहर थाना पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो वारदात का खुलासा हो गया। पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि देवीसिंह का अपहरण कर स्कोर्पियो में ले जाने वालों में चार जनें शामिल हैं। गुजरात में हत्या की वारदात को अंजाम देने वालों में और कौन शामिल रहे, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

पुलिस टीम में यह रहे शामिल

आरोपी को पकड़ने वाली टीम में शहर थानाधिकारी नाहरसिंह, देवेन्द्र, देशराज, दिनेश, दुर्गाराम, लक्ष्मीनारायण, प्रदीप कुमार शामिल रहे।