बैठक में मौजूद रही महिलाओं ने नशे पर पूरी तरह से रोक लगाने लिए शराबबंदी के फैसले को सख्ती से लागू करने की बात कही। बैठक में मौजूद रहे एडवोकेट मगन कुमार सोलंकी ने बताया कि पाटियों का बाड़िया, नया रतनपुरा, डागू की नाडी व धोलाघर में शराबबंदी लागू रहेगी। पंचायत क्षेत्र में कोई भी दुकानदार शराब बेचते पाया गया तो उस पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।