
cp verma
(बेगूसराय,मुजफ्फरपुर): मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में नाम आने के बाद से फरार चल रहे पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा ने आखिरकार बेगूसराय कोर्ट में समर्पण कर दिया। उसे चौदह दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। डीजीपी के एस द्विवेदी ने कहा कि पुलिस के दबाव में आकर उसने समर्पण किया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।
मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में नाम आने के बाद पुलिस से बचने के लिए वह फरार चल रहा था। पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और बिहार सरकार से इस बाबत नाराजगी जताई थी कि वर्मा को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा सका।
बता दें कि मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर ने चंद्रशेखर वर्मा से संबंधों की बात स्वीकार करते हुए उनके लगातार बालिका गृह आने की बात सार्वजनिक की थी। मोबाइल के सीडीआर खंगाले जाने के बाद यह बात सामने भी आ गई कि वर्मा वहां लगातार आते जाते रहे। वर्मा के पैतृक आवास पर छापेमारी में पुलिस को अवैध हथियार और कारतूस भी मिले थे।लिहाजा आर्म्स ऐक्ट की धाराओं में पुलिस उसे तलाश रही थी। लेकिन वह पुलिस से बचते हुए लगातार फरार चल रहा था।
मालुम हो कि बीते दिनों मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में रहने वाली बालिकाओं के साथ यौन शोषण की बात का खुलासा था जिससे पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। इस मामले में अनेक चौंका देने वाले खुलासे अब तक हो चुके है। मामले का मुख्य आरोपी और शेल्टर होम संचालक ब्रजेश ठाकुर इस समय जेल में बंद है। सीबीआई हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।
Updated on:
29 Oct 2018, 4:17 PM IST
Published on:
29 Oct 2018, 4:17 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबेगूसराय
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.