बता दें कि इससे पहले पांच जुलाई को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सबसे अधिक बढ़ोतरी देखने को मिली थी. गौरतलब है कि सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको के शोधन प्लांट पर ड्रोन हमले के बाद कंपनी का तेल उत्पादन कम हो गया है. इससे दुनिया के तेल बाजार मेें हलचल मच गई और क्रूड ऑयल की कीमतें एक ही दिन में 20 फीसदी तक बढ़ गई हैं.