
7 साल के बच्चे का टैलेंट देख उड़ जाएंगे होश.. आंख में पट्टी बांधकर पढ़ सकता है अखबार, पैर के नीचे रखे नोट के नंबर जान सकता है
बेमेतरा। CG News : शहर के आनाज व्यापारी के परिवार के 7 साल के बालक मेहूल चांडक ने योग व अभ्यास के बल पर आंखों पर पट्टी बांधकर कागज पर लिखे अक्षरों को उंगलियों से छूकर हूबहू पहचान कर बता दिया। इतना ही नहीं अलग-अलग रंगों की पहचान करने में भी उसे महारत हासिल है।
शहर के गस्ती चौक में रहने वाले मनीष चांडक के 7 साल का पुत्र मेहूल चांडक अपनी विलक्षण प्रतिभा की वजह से चर्चा में है। मेहूल आंख पर पट्टी बांध कर अखबार भी पढ़ सकता है। वह सायकल चला सकता है और पैर के नीचे रखे नोट के नंबर भी बता सकता है। यहां तक की मोबाइल से किसी को भी उसके नंबर पर वाट्सएप से मैसेज भेज सकता है।
ये भी करता है
मेहुल योगा के सभी आसन बड़े ही आसानी से कर लेता है। वहीं हारमोनियम बजाना और शास्त्री संगीत उसे पसंद है। हारमोनियम बजाकर वह गाना भी गाता है। समाजसेवी ताराचंद महेश्वरी व पार्षद नीतू कोठारी ने कहां कि निरंतर योग अभ्यास के कारण मेहुल को यह शक्ति प्राप्त हुई है। बहरहाल अपनी क्षमता के बल पर मेहूल इन दिनों लाइमलाइट में आ गया है।
मां के साथ 3 साल से कर रहा योगा
मेहूल की मम्मी सुनीता चांडक ने बताया कि वह 3 वर्ष की उम्र से उनके साथ सुबह 5 बजे उठकर योग करता है। अभी 25 दिन पहले अचानक योग अभ्यास करने पर अभ्यास के बल पर इस तरह का क्षमता विकसित हुई है। मेहुल ने बताया कि उसे उसके शरीर के अंदर के सारे पार्ट्स दिखाई दे रहे हैं और बालक अपनी मम्मी को यह बताने लगा कि शरीर में विभिन्न पार्ट्स कहां पर हैं। वहीं इसके बाद मेहूल आंखों को बंद कर बाहरी वस्तुओं के बारे में भी बताने लगा।
Published on:
19 Sep 2023, 5:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.