
आरोपी गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)
CG Murder Case: बेमेतरा जिले के ग्राम तेंदुवा में घर आने के बाद घर से भगाना आरोपी सुनील वर्मा को इतना बुरा लगा कि घर से भगाने वाले मनोज वर्मा के सगे भाई देवराज वर्मा की मौका देखकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी सुनील वर्मा को उसके ससुराल ग्राम कामता में घूमते हुए पकड़ा। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के बाद उसे न्यायलय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार ग्राम तेंदुवा निवासी मनोज वर्मा ने रविवार को सुबह संबलपुर चौकी पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया कि 24-25 मई की मध्य उसके भाई देवराज वर्मा की हत्या गांव के ही सुनील वर्मा ने कर दी। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि 24 मई को आरोपी सुनील वर्मा पहले उसके घर आया था। सुनील ने उससे शराब मांगी थी, जिसके बाद प्रार्थी ने आरोपी को अपने घर से भगा दिया था। घर से भगाने के दौरान आरोपी ने प्रार्थी के साथ गाली-गलौज की थी, जिसे समझा-बुझाकर वापस लौटा दिया था।
इस बीच मृतक देवराज भी आरोपी पर नाराज हुआ था। विवाद के बाद लौटकर जाने वाला आरोपी बदला लेने के लिए मौके की तलाश कर रहा था कि रात में मृतक देवराज अपने एक घर से दूसरे घर जा रहा था कि आरोपी ने मौका देखकर देवराज पर सुनियोजित हमला कर उसकी हत्या कर दी, जिसके बाद वह फरार हो गया।
प्रार्थी के प्रकरण दर्ज कराने के बाद पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान आरोपी सुनील वर्मा उर्फ लल्लू वर्मा की तलाश कर उससे पूछताछ की, जिसमें सुनील ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने मोटरसाइकिल की टूटी हुई किक व पैरदान से देवराज वर्मा के सिर, चेहरे व शरीर पर वार कर उसकी हत्या की, जिसके बाद वो अपने ससुराल कामता चला गया था।
आरोपी से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की किक, पैरदान व अन्य साक्ष्य बरामद कर जब्त किए गए। कार्रवाई करने के बाद आरोपी सुनील वर्मा उर्फ लल्लू वर्मा पिता फिरंता वर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी तेंदुवा, थाना नवागढ़ को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पुलिस ने वारदात को लेकर खुलासा किया है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके सेे दूर ग्राम कामता चला गया। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश करते-करते उसके ससुराल पहुंची, जहां आरोपी पकड़ा गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थाना प्रभारी, नवागढ़ उप निरीक्षक अलीलचंद, प्रभारी, चौकी संबलपुर सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह, प्रभारी, चौकी मारो सउनि जितेन्द्र कश्यप, सउनि तुलसीराम बिझेकर, प्रधान आरक्षक गोपाल ध्रुव, आरक्षक राहुल दुबे, भूपेन्द्र चंद्रवंशी, ओंकार निर्मलकर, राजेन्द्र साहू, धनंजय सिंह, अमित यादव, धाकचंद बंजारे, राज आडिल, कैलाश पाटिल, भोलाराम साहू, मेला यादव शामिल रहे।
जिले में हत्या, मारपीट, विवाद जैसी कई वारदातों के पीछे का कारण नशा है। गांव व शहरी क्षेत्र में सूखा नशा व शराब की अवैध बिक्री ने काफी हद तक अपराध की ओर युवाओं को धकेल दिया है। बताया गया कि रूट किनारे कई गांवो में बेखौफ कोचियों के माध्यम से लोगों को शराब मिल रही है। दो जिले के सरहदी गांव की स्थिति और गंभीर हो चुकी है।
नवागढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग की हत्या करने के बाद 17 फरवरी के बाद से फरार आरोपी सोहन राजपूत ग्राम सोनपुरी निवासी को पुलिस वारदात के 90 दिन बीत जाने के बाद पकड नहीं पाई है। पुलिस ने आरोपी की सटीक जानकारी बताने वाले को 30 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
26 May 2025, 2:00 PM IST
Published on:
26 May 2025, 2:00 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबेमेतरा
छत्तीसगढ़




