2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये क्या विद्युत विभाग के अधिकारियों को मंत्री और कलक्टर की भी परवाह नहीं, आदेश के बावजूद दुरुस्त नहीं की अटल ज्योति लाइन

डेढ़ माह से बंद है अटल ज्योति लाइन, बोर पंप से सिंचाई नहीं कर पा रहे किसान, फसल को लेकर बढ़ी किसानों की चिंता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Laxmi Narayan Dewangan

•

Updated: 12 Aug 2018, 12:18 AM IST

Bemetara Breaking News, Bemetara CSPDCL News, Atal Jyoti Yojna, Dadhi Sub Station

ये क्या विद्युत विभाग के अधिकारियों को मंत्री और कलक्टर की भी परवाह नहीं, आदेश के बावजूद दुरुस्त नहीं की अटल ज्योति लाइन

बेमेतरा / दाढ़ी . ग्राम बटार में डेढ़ माह से अटल ज्योति लाइन बंद है। जिससे किसान अपने खेतों में बोर पंप से सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों ने बताया कि धान की फसल के लिए पर्याप्त पानी की जरुरत होती है, अभी हो रही बारिश नाकाफी है। सिंचाई के लिए किसानों के पास एकमात्र बोर पंप का ही सहारा है।
गोलमोल जवाब दे रहे अधिकारी
सेवा सहकारी समिति कुरदा के अध्यक्ष सोमेशदत्त दुबे ने बताया कि विगत डेढ़ माह से नाले के पास पोल गिर जाने की वजह से अटल ज्योति लाइन बंद है। विद्युत विभाग द्वारा आज तक इसे दुरुस्त नहीं किया गया है। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। इस मामले की शिकायत कुछ ग्रामीणों ने डीई बेमेतरा, कलक्टर महादेव कावरे व मंत्री दयालदास बघेल से की थी। जिसके बाद विद्युत विभाग ने अतिशीघ्र लाइन दुरुस्त करने की बात कही थी, लेकिन आज तक दुरुस्त नहीं किया गया है। विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस समस्या को जल्द ठीक करने की मांग पर गोलमोल जवाब दिया जाता है।
मानसून पूर्व नहीं किया मेंटेनेंस
ग्रामीण चंद्रपाल चंद्राकर, आशाराम, मनोहर, विश्राम, नंदू, सनत सहित किसानों ने बताया कि बरसात के पहले ही बटार-नेवासपुर के बीच नाले के पास तीन-चार पोल झुका हुआ था। बरसात होते ही जमीन गीला होने से वे धराशायी हो गए। विद्युत विभाग द्वारा मानसून पूर्व मेंटेनेंस कर दिया जाता तो यह समस्या नहीं होती। पोल नाले के पार में है, जिसे खड़ा किया जा सकता है, लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारी टाल-मटोल कर रहे हैं।
कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
विद्युत विभाग की लापरवाही की वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बस्ती अंदर एलटी लाइन नीम के पेड़ से चिपककर गुजरी है। जहां आसपास कभी भी करंट फैलने की आशंका है। सार्वजनिक बोरपंप के उद्घाटन के दौरान 3 अगस्त को विद्युत विभाग के जेई को तत्काल यहां पोल गड़ाकर तार अलग करने के निर्देश दिए गए थे। जिस पर तीन-चार दिन में खड़ा करने की बात कही गई थी। लेकिन काम आज तक नहीं हुआ।
पोल गिर जाने से बाधित है लाइन
विद्युत वितरण केंद्र दाढ़ी के जेई शोएब खान ने बताया कि पोल गिर जाने की वजह से अटल ज्योति लाइन बाधित है। जिसे खेतों में पानी होने के कारण ठीक नहीं किया जा सका है। फिलहाल दो ट्रांसफार्मर प्रभावित है, शेष सभी लाइनें चालू कर दी गई है। इसे भी अतिशीघ्र दुरुस्त कर लिया जाएगा।