
बेमेतरा. उसे क्या मालूम था कि शादी के बाद पति के साथ खुशी-खुशी बाइक पर जाना उनकी आखिरी यात्रा साबित होने वाली है। पत्नी नई बाइक पर सवार होकर पति के साथ मायका जा रही थी। तभी अज्ञात वाहन यमराज बनकर आ गया और इतनी जोरदार ठोकर मारी कि पति की मौके पर ही मौत हो गई।
दुल्हन के सामने दूल्हे की दर्दनाक मौत
जानकारी के अनुसार ग्राम तमरुवा निवासी हीरालाल सिन्हा नई दुल्हन के साथ बाइक से ससुराल जा रहा था, तभी मुगेंली रोड में अज्ञात माल वाहक ने जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर लगते ही हीरालाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी को हल्की चोट पहुंची है। बताया जाता है कि हाल ही में हीरालाल की शादी हुी थी। वह पत्नी को मायका छोडऩे जा रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया।
करंट से महिला की मौत
थानखम्हरिया थाना के ग्राम अगरी में शनिवार की सुबह सात बजे करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। करंट लगते ही उसे संजीवनी से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के महिला विशाखा पति शिवलाल देवांगन (50 साल) घर में कुलर के पास पोछा लगा रही थी, तभी वह करंट की चपेट में आ गई। करंट लगते ही परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का शव मॉर'युरी में रखा गया है। मर्ग कायम होने के बाद पीएम किया जाएगा।
खेत में मिला शव निलेश मारकंडेय का
शुक्रवार को नांदघाट थाना के ग्राम मुडपार के एक खेत में मिले शव की पहचान हो गई है। गांव वालों ने उसकी शिनाख्ती निलेश कुमार मार्कंडेय पिता देवकुमार 21 वर्ष ग्राम मुड़पार के रूप में की है। बताया जाता है कि मृतक मिरगी से पीडि़त और पिछले तीन दिनों से घर से गायब था। बताया जाता है कि मृतक को कभी भी दौरे पड़ते थे। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि मिरगी के दौरे के कारण उसकी जान चली गई होगी। मौके पर परिजन के पहुंचने के बाद शव को पीएम के लिए नवागढ़ शासकीय हॅास्पिटल पहुंचाया गया। जहां से शव की स्थिति को देखते हुए मेकाहारा रायपुर भेज दिया गया है। वहां आज पीएम होने की संभावना है।
Published on:
12 May 2018 01:56 pm
बड़ी खबरें
View Allबेमेतरा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
पोस्टर पर नहीं दिखी Photo तो बेमेतरा के MLA ईश्वर साहू ने छोड़ा मंच, अधिकारियों ने मनाकर बुलाया वापस

