
पत्रिका खबर का असर: मतदान केंद्र में EVM की पूजा करके बुरे फंसे मंत्री जी, निर्वाचन आयोग ने थमाया नोटिस, Video
बेमेतरा. नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा के मंत्री दयालदास बघेल इवीएम की पूजा करने के मामले में बुरी तरह फंस गए हैं। मतदान केंद्र में अगरबत्ती जलाकर नारियल फोडऩे फिर वोटिंग करने के चलते निर्वाचन आयोग ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार मतदान केंद्र में पूजा पाठ मामले में रिटर्निंग आफिसर उईके ने बघेल को बुधवार दोपहर नोटिस जारी किया। पत्रिका ने सबसे पहले वीडियो और खबर के माध्यम से इस मुद्दे को उठाया था। जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने संझान में लेते हुए यह कार्रवाई की है। पत्रिका की खबर का असर होते ही राजनीतिक गलियारे में खलबली मच गई है।
मंत्री दयालदास बघेल को नोटिस थमाने की पुष्टि करते हुए बेमेतरा कलेक्टर महादेव कावरे ने कहा कि मतदान केंद्र में इस तरह की किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं थी। बतां दें कि मंगलवार को छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के दिन कैबिनेट मंत्री व भाजपा के नवागढ़ प्रत्याशी दयालदास बघेल अगरबत्ती जलाकर मतदान केंद्र पहुंचे थे।
भाजपा प्रत्याशी ने अगरबत्ती जलाकर पूरे बूथ का चक्कर काटा। फिर इवीएम मशीन को बकायदा प्रणाम किया। इसके बाद मतदान केंद्र के बाहर नारियल तोड़ा। तब जाकर उन्होंने वोट डाला। यह सब करते हुए उनके साथ मतदान केंद्र में बड़ी संख्या में समर्थक भी पहुंचे थे। जिस पर पीठासीन अधिकारी ने कोई भी आपत्ति दर्ज नहीं कराई। बाद में इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुआ। पत्रिका ने गंभीरता से लेते हुए पत्रिका डॉट कॉम में बुधवार सुबह खबर प्रकाशित किया जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई हुई है।
Published on:
21 Nov 2018 04:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबेमेतरा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
