20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देख लीजिए स्वास्थ्य मंत्री जी, पैसा खूब दिया फिर भी सरकारी अस्पताल में मरीजों को पड़े खाने के लाने

जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को भरपेट खुराक नहीं मिल रहा है।

2 min read
Google source verification
Patient at district hospital

Patient at district hospital

बेमेतरा. जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को भरपेट खुराक नहीं मिल रहा है। अस्पताल में बीते कई दिनों से भर्ती मरीजों ने भरपेट खाना नहीं मिलने पर परेशानी बताई है। जिला अस्पताल पं्रबधन ने सेामवार से मरीजों की खुराक बढ़ाने का भरोसा दिलाया है।

22 कुष्ठ रोगियों का किया था ऑपरेशन

बताना होगा कि बीते मार्च महीने में कुष्ठ की विकृति से मुक्ति दिलाने जिले के लगभग 20 मरीजों का ऑपरेशन कर 15 दिनों तक भर्ती रखने के बाद छुट्टी दे दिया गया था। इन मरीजों को परीक्षण के लिए 4 अप्रैल से दोबारा अस्पताल में भर्ती किया गया है। इलाज के लिए भर्ती इन मरीजों ने अस्पताल में सप्ताहभर से कम भोजन दिए जाने की शिकायत की है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ उनके एक सहयोगी को भी भोजन दिए जाने की व्यवस्था है, ऐसे में भरपेट भोजन नहीं मिलने से मरीज के साथ उनके परिजन भी परेशान हो रहे हैं।

मरीजों के लिए तय है मीनू

अस्पतालों में भर्ती मरीजों के खाने के लिए शासन ने मीनू तय कर रखा है, जिसमें मरीजों को दो समय सुबह व शाम को नास्ता व चाय दिया जाना है। दोपहर और रात को रोटी के साथ चावल, दाल व सब्जी परोसा जाना है। हर दिन के लिए अलग-अलग मीनू तय किया गया है। लेकिन अस्पताल प्रबंधन मरीजों के खुराक में कटौती कर पर्याप्त मात्रा में आहार नहीं दिया जा रहा है।

पहले भी कम भोजन दिए जाने की थी शिकायत

इससे पहले भी नसबंदी आपरेशन शिविर के दौरान महिलाओं नें खाना खुराक कम दिए जाने की शिकायत की थी। उसके बाद अब फिर से वही शिकायत मिल रही है। कुष्ठ विकृति ऑपरेशन कराने वाले मरीज दुखवा बारले, नकुल यादव, मिलाप, शत्रुहन साहू, भागवत ने भरपेट भोजन नहीं मिलने की बात कही है।

हिसाब से देते हैं मरीजों को खाना

सिविल सर्जन डॉ. एसके पाल ने कहा कि मरीजों के हिसाब से खाना दिया जाता है, फिर भी किसी मरीज को भरपेट खुराक नहीं मिल पा रहा है तो वह आकर मुझसे मिले। ऐसी शिकायत आई तो उसे ठीक किया जाएगा। वहीं जिला अस्पताल प्रबंधक सरफराज आलम ने कहा कि खुराक कम मिलने की शिकायत मिली है। इसके लिए संचालन समूह को चावल, दाल व सब्जी की मात्रा बढ़ाने के लिए बोला गया है। आने वाले दिनों में शिकायत नहीं मिलेगी।