22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

20 दिन से गांव में बिजली बंद, ट्रांसफार्मर खराब, शिकायत के बाद भी नहीं सुधार रहे अफसर

Chhattisgarh news: नांदघाट के ग्राम पंचायत घुरसेना में पिछले 20 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब है जिसे सुधरवाने के लिए अभी तक प्रशासन एवं विभाग के ओर से किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया गया है।
2 min read
Google source verification
20 दिन से ट्रांसफार्मर खराब

20 दिन से ट्रांसफार्मर खराब

Bemetara news: नांदघाट के ग्राम पंचायत घुरसेना में पिछले 20 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब है जिसे सुधरवाने के लिए अभी तक प्रशासन एवं विभाग के ओर से किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया गया है। जिसके कारण अब गांव के लोग बिजली ऑफिस में धरना देने को मजबूर हैं। ग्राम पंचायत के नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों ने तहसीलदार एवं बिजली ऑफिस के उच्च अधिकारी को ज्ञापन देकर एक दिवसीय धरना देने की बात कहीं है।

ग्राम पंचायत के शुभम शुक्ला, महेश साहू ने बताया कि ट्रांसफार्मर पिछले महीने की 22 तारीख को खराब हुआ था जिसकी सूचना जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण लोगों के माध्यम से क्षेत्र के नांदघाट विद्युत केंद्र के उच्च अधिकारी को मौखिक रूप से अवगत कराया गया था। जनप्रतिनिधि (Bemetara news) एवं ग्रामीण जनों के द्वारा सूचित किए जाने के बाद भी अभी तक समस्या का समाधान न हो पाना उच्च अधिकारियों की कार्यप्रणाली एवं मानसिकता को दर्शाता है। ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि गौतम साहू ने बताया उनके द्वारा नांदघाट विद्युत केंद्र के उच्च अधिकारी को 4 से 5 बार सूचना दिया गया है जिसके बावजूद उन्हें संतोषजनक जवाब उच्च अधिकारी के माध्यम से नहीं मिला और हर बार खाली हाथ वापस लौटना पड़ा है। अब ग्राम पंचायत के नागरिकों को मजबूरन विभाग के खिलाफ धरना देने को मजबूर हैं जिसके कारण 16 मई को सुबह 11 बजे नांदघाट बिजली ऑफिस में शांति पूर्ण रूप से धरना देंगे।


यह भी पढ़े: बड़ा फैसला : शिक्षक भर्ती में अतिथि शिक्षकों को बोनस अंक

शिकायत पर अपने कार्य क्षेत्र में काम करने की दी सलाह

मेरे द्वारा नांदघाट के जेई को चार-पांच बार शिकायत किया गया है जिसके जवाब में उच्च अधिकारी द्वारा मुझे अपने कार्य क्षेत्र में काम करने की उचित सलाह दिया गया (Bemetara news) एवं विद्युत विभाग के कार्य में हस्तक्षेप न करने की बात कहीं गई।

सावित्री गौतम साहू, सरपंच ग्राम पंचायत घुरसेना


बिजली आफिस में शांतिपूर्ण ढंग से देंगे धरना

ग्राम पंचायत घुरसेना में पिछले 20 दिनों से बिजली बंद है जिसे सुधारने के लिए उच्च अधिकारियों के द्वारा अभी तक उचित कदम नहीं उठाया गया है जिसके विरोध(Bemetara news) में नांदघाट बिजली ऑफिस में शांतिपूर्ण रूप से धरना प्रदर्शन करेंगे

ललिता गजरतन बंजारेजनपद सदस्य टेमरी क्षेत्र

यह भी पढ़े: गांवों में जलसंकट का खतरा: नदियों, तालाब और कुएं सूख रहे, खेती और मवेशियों को नहीं मिल रहा पानी

बड़ी खबरें

View All

बेमेतरा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग