8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्यार के बदले प्रताडऩा देता था पति, तंग आकर पत्नी ने उठा लिया ये कदम

नवागढ थाना में पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। नूरी उर्फ राजकुमारी सेन ने अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या कर ली थी।

less than 1 minute read
Google source verification
प्यार के बदले प्रताडऩा देता था पति, तंग आकर पत्नी ने उठा लिया ये कदम

प्यार के बदले प्रताडऩा देता था पति, तंग आकर पत्नी ने उठा लिया ये कदम

बेमेतरा. नवागढ थाना में पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। नूरी उर्फ राजकुमारी सेन ने अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस जांच में पता चला कि उसके साथ पति शत्रुहन सेन मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।

मिट्टी तेल डालकर खुद को लगाई थी आग
पुलिस के अनुसार ग्राम भीमपुरी निवासी नूरी (35) ने 8 मई को मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया था। उसे उपचार के लिए बिलासपुर के सिम्स मे भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया था। पुलिस ने नूरी की मां, भाई, मामा व अन्य परिचितों का बयान लिया था।

छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करता था पति
बयान से पता चला कि नूरी के साथ पति शत्रुहन सेन शराब के नशे में छोटी-छोटी बातों को लेकर मारपीट करता था, जिससे परेशान नूरी ने आत्मघाती कदम उठाया। जांच अधिकारी अंजोर साहू ने बताया कि मायके पक्ष के बयान के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया था। नूरी का विवाह 20 वर्ष पहले हुआ था, उसकी दो संतान हैं। पति की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।